Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को मूर्खों का सरदार कहा, इसके बदले राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जितना पैसा अडानी को देते हैं, उतना हर गरीब को दिलाना मेरा लक्ष्य है। ...
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पीएम मोदी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए की गई "मूर्खों के सरदार" वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अपने पद की गरिमा का कोई ख्याल नहीं है। ...
राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के विदिशा में कहा कि पीएम मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने विधायकों को खरीदा और मध्य प्रदेश की चुनी हुई कांग्रेस की सरकार को गिरा दिया था। ...
राहुल गांधी अपने भोपाल के दो दिनों के दौरे के दौरान चार विधानसभा सीटों को साध गए हैं। दरअसल एमपी विधानसभा चुनाव में जीत का डंका बजाने के लिए कांग्रेस हर वो प्रयास कर रही है, जिससे मतदाताओं को लुभाया जा सके। ...