ओड़िसा जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िसा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िसा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िसा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। Read More
ओडिशा के कालाहांडी जिले के केसिंगा में बस के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दूसरी तरफ घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ...
गीता मेहता ओडिशा के राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता बीजू पटनायक ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाई नवीन पटनायक राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। ...
राहुल गांधी ने भुवनेश्वर में कहा कि उन्हें भाजपा नेता वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बारे में नहीं पता है। राहुल ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है, जब दो दिन पहले ही उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने औपचारिक तौर पर राजनीति में कदम रखा। ...
पिपिली रेप कांड और मर्डर केस साल 2011 में हुआ था। 28 नवंबर 2011 को 19 वर्षीय एक लड़की धान के खेत में बेहोश मिली थी। जिसके बाद ये पता चला कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है। ...
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति का पहला शिकार ओडागांव मार्केट में रात की चौकीदारी करने वाले एक व्यक्ति त्रिलोचन सेठी बने। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने लोहे की एक छड़ से सेठी पर हमला किया और उनकी हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने नजद ...