ओडिशा: राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस को झटका, पार्टी विधायक नवकिशोर दास ने दिया इस्तीफा

By स्वाति सिंह | Published: January 16, 2019 04:34 PM2019-01-16T16:34:00+5:302019-01-16T16:41:15+5:30

देश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष तथा झारसुगुड़ा से विधायक नवकिशोर दास ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Odisha Congress Working President and Jharsuguda MLA, Naba Kisore Das resigns from party. | ओडिशा: राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस को झटका, पार्टी विधायक नवकिशोर दास ने दिया इस्तीफा

ओडिशा: राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस को झटका, पार्टी विधायक नवकिशोर दास ने दिया इस्तीफा

ओडिशा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तथा झारसुगुड़ा से विधायक नवकिशोर दास ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। नवकिशोर दास कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा है। दास ने कहा 'मेरे इलाके के लोग तथा मतदाता चाहते हैं कि मैं अगला चुनाव बीजू जनता दल की ओर से लड़ूं'।


 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष तथा झारसुगुड़ा से विधायक नवकिशोर दास ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उधर, सुंदरगढ़ के कांग्रेस विधायक योगेश सह ने राहुल गांधी की सभा में ना शामिल होने का ऐलान किए है।इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सह भी जल्दी ही पार्टी से इस्तीफा दे बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए प्रदेश में आगामी चुनाव से पहले बड़ा झटका माना जा रहा है।

Web Title: Odisha Congress Working President and Jharsuguda MLA, Naba Kisore Das resigns from party.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Odishaओड़िसा