लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर पीएम मोदी पर कपिल सिब्बल ने कसा तंज, ट्वीट कर कही ये बात

भारत : Watch: पीएम मोदी ने कालाबुरागी में रोड शो से पहले बच्चों के साथ की मस्ती, पूछा- आप लोगों का पीएम बनने का मन नहीं करता?

भारत : कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस के घोषणापत्र पर छिड़ी जंग, बीजेपी बोली- कांग्रेस अब बजरंगबली के अपमान में उतर गई है

भारत : मोदी सरनेम मामला: गुजरात हाई कोर्ट से राहुल गांधी को फिलहाल राहत नहीं, अगले महीने आ सकता है फैसला

भारत : Karnataka Assembly Elections 2023: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा, बोम्मई-येदियुरप्पा के भ्रष्टाचार पर खामोश क्यों हैं?

भारत : कांग्रेस ने घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही, पीएम मोदी बोले- 'अब जय बजरंगबली बोलने वालों से भी तकलीफ हो रही है'

भारत : 'कांग्रेस का इतिहास आतंक और आतंकवादियों के तुष्टिकरण का है', कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

भारत : कर्नाटक चुनावः कांग्रेस-जेडीएस दो दल, लेकिन दिल से और अपनी करतूतों से एक, चित्रदुर्ग में पीएम मोदी ने लोगों को किया सावधान

भारत : वीडियोः पीएम मोदी ने चित्रदुर्ग में संबोधन से पहले बजाया कर्नाटक का पारंपरिक वाद्ययंत्र, मंच पर मौजूद अन्य नेताओं ने भी दिया साथ

भारत : Karnataka Election 2023: पीएम मोदी को अपमानजनक शब्द कहने पर भड़की भाजपा, पार्टी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत