लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा, "बोम्मई-येदियुरप्पा के भ्रष्टाचार पर खामोश क्यों हैं?"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 2, 2023 16:38 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को तीर्थाहल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कर्नाटक में आकर सिर्फ अपनी बात करते हैं, अपने एजेंडे पर बात करते हैं लेकिन उन्हें और कोई मु्द्दा नहीं दिखाई देता है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वे भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर मौन क्यों हैंकर्नाटक चुनाव नरेंद्र मोदी के लिए नहीं बल्कि यहां के लोगों के भविष्य के लिए हो रहा है आखिर मोदी जी अपने मंच पर खड़े बोम्मई और येदियुरप्पा के भ्रष्टाचार के बारे में बात क्यों नहीं करते हैं

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा को चुनौती दे रही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को तीर्थाहल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कर्नाटक में आकर सिर्फ अपनी बात करते हैं, अपने एजेंडे पर बात करते हैं लेकिन उन्हें और कोई मु्द्दा नहीं दिखाई देता है।

राहुल गांधी ने कहा, "आखिर प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक में भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर चुप क्यों हैं, वो क्यों नहीं मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और उनसे पहले मुख्यमंत्री रहे बीएस येदियुरप्पा पर बात करते हैं। उनके द्वारा कमीशन की सरकार चलाए जाने पर बोला जाना चाहिए।"

राहुल गांधी ने जनसभा में मौजूद लोगों को याद दिलाया कि कर्नाटक में 10 मई को होने वाला विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के बारे में नहीं बल्कि उनके भविष्य और उनके बच्चों के भविष्य के लिए हो रहा है।

कांग्रेस नेता ने मंच से कहा, "क्या आपने भाजपा की बैठक देखी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आते हैं, मंच से कांग्रेस की आलोचना करती है लेकिन वो अपने किसी नेता का नाम नहीं लेते हैं। मैं तो आपके सामने सिद्धारमैया जी, प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार जी या फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बारे में बात करता हूं। मैं आपके मुद्दों की बात करता हूं लेकिन वो क्या करते हैं, केवल उस कांग्रेस को कोसने का काम करते हैं, जो कर्नाटक में विपक्ष में है।"

उन्होंने कहा कि मोदी जी के मंच पर बोम्मई और येदियुरप्पा रहते हैं लेकिन वो कभी भी उनका नाम नहीं लेते हैं। ऐसा लगता है कि ये नेता मोदी जी के आसपास मौजूद ही नहीं हैं।"

राहुल गांधी ने कहा, "कर्नाटक का हर शख्स हैरान है कि पीएम मोदी तीर्थहल्ली आते हैं और यहां से चुनाव लड़ रहे बोम्मई सरकार के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र सहित किसी भी नेता का नाम नहीं लेते हैं, उन्हें अपने कार्यकर्ताओं को अपने नेताओं के किये काम के बारे में बताना चाहिए। भाजपा की सरकार में क्या-क्या नहीं हुआ। पुलिस विभाग के उपनिरीक्षकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ लेकिन मोदी ने तीर्थहल्ली से चुनाव लड़ रहे आरागा ज्ञानेंद्र का कभी नाम तक नहीं लिया।"

उन्होंने कहा, "मोदी जी नेताओं का नाम नहीं ले रहे हैं तो इसके पीछे दो कारण हो सकते हैं। एक तो यह कि नरेंद्र मोदी केवल अपने बारे में बात करने में भरोसा रखते हैं और दूसरा कि कर्नाटक के लोगों से भाजपा के शासनकाल में विकास के नाम पर हुए भ्रष्टाचार के बारे में कोई बात नहीं करना चाहते हैं।"

राहुल ने कहा, "यदि वो येदियुरप्पा, बोम्मई या गृहमंत्री आरागा ज्ञानेंद्र का नाम लेने से डरते हैं तो कोई बात नहीं, कम से कम वो यह बताएं कि आपने इन लोगों के द्वारा किये भ्रष्टाचार की जांच के लिए क्या किया? एक ठेकेदार ने मरने से पहले प्रधानमंत्री को लिखा कि बोम्मई सरकार हर चीज पर 40 फीसदी कमीशन मांगती है, वो शख्स मर गया लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023राहुल गांधीनरेंद्र मोदीBasavaraj Bommaiबीएस येदियुरप्पाDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार