लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस के घोषणापत्र पर छिड़ी जंग, बीजेपी बोली- कांग्रेस अब बजरंगबली के अपमान में उतर गई है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 2, 2023 17:47 IST

नई दिल्ली में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस की और कहा कि कांग्रेस अब बजरंगबली के अपमान में उतर गई है। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की परिभाषा 85% कमीशन और 100% हिंदू विरोधी होना है। कांग्रेस के लिए 'जय श्री राम' साम्प्रदायिक राजनीति है। 'जय बजरंगबली' बोलने वालों को अब जेल में डाला जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र पर मचा बवालबीजेपी बोली- कांग्रेस अब बजरंगबली के अपमान में उतर गई हैकांग्रेस के घोषणापत्र में है बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का जिक्र

Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार, 2 मई को घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल, पीएफआई और ऐसे अन्य संगठनों जैसे बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक समुदायों से नफरत पैदा करने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है। अब घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात को लेकर भाजपा हमलावर है।

नई दिल्ली में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस की और कहा कि कांग्रेस अब बजरंगबली के अपमान में उतर गई है। संबित पात्रा ने कहा, "बजरंगबली के अपमान में कांग्रेस पार्टी जिस तरह से उतरी है, इसे सबने देखा है। कांग्रेस के लिए यह नई बात नहीं है। जय श्रीराम कहना, यह कांग्रेस पार्टी को ‘कम्युनल पॉलिटिक्स’ लगता है। बजरंगबली का अपमान करके PFI को किस तरह बचाया जाए, इसकी ही चेष्टा कांग्रेस पार्टी करती है। तुष्टिकरण की राजनीति की ये पराकाष्ठा है।"

संबित पात्रा ने आगे कहा, "कांग्रेस पार्टी की परिभाषा 85% कमीशन और 100% हिंदू विरोधी होना है। कांग्रेस के लिए 'जय श्री राम' साम्प्रदायिक राजनीति है। 'जय बजरंगबली' बोलने वालों को अब जेल में डाला जाएगा। यह कांग्रेस द्वारा पीएफआई को बचाने का एक प्रयास है।" 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कर्नाटक में एक चुनावी सभा के दौरान इस मुद्दे को उठाया और कहा, "आज हनुमान जी की इस पवित्र भूमि को नमन करना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है और दुर्भाग्य देखिए, मैं आज जब यहां हनुमान जी को नमन करने आया हूं उसी समय कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है। पहले श्री राम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प लिया है। यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्री राम से भी तकलीफ होती थी और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से भी तकलीफ हो रही है।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJPनरेंद्र मोदीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज