लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का दूसरा एपिसोड किया साझा, कहा- 'एक और लिंक पोस्ट....'

भारत : वरिष्ठ कांग्रेसी एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने बीबीसी के वृतचित्र का किया विरोध, कहा- यह हमारी सम्प्रभुता के खिलाफ है

भारत : पीएम मोदी पर बनी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री को देखना चाहते थे जेएनयू छात्र, प्रशासन ने काटी बिजली

भारत : नहीं रहे मशहूर वास्तुकार बालकृष्ण दोशी, 95 साल की उम्र में हुआ निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

भारत : बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विपक्ष पर कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कसा तंज, बोले-कुछ लोग अभी भी गोरे शासकों को अपना मालिक मानते हैं...

भारत : JNU में नहीं दिखाई जाएगी पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री, प्रशासन ने स्क्रीनिंग को रद्द किया

भारत : महाराष्ट्र: भगत सिंह कोश्यारी ने राज्यपाल पद से हटने की इच्छा जताई, पीएम मोदी को बताई मन की बात

भारत : पीएम मोदी ने नेताजी स्मारक के मॉडल का अनावरण किया, अंडमान और निकोबार में 21 द्वीपों का किया नामकरण

भारत : सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- 'नेताजी का सपना अधूरा, हमें मिल कर पूरा करना होगा'

भारत : INS Vagir: भारतीय नौसेना में शामिल हुई आईएनएस वागीर, जानें क्या है खासियत