लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

विश्व : भारत और हर जगह तीव्र, सतत विकास के लिए महिलाएं महत्वपूर्ण हैं: अमेरिकी विदेश विभाग की उप सचिव वेंडी शर्मन

भारत : 74वें गणतंत्र दिवस 2023: राष्ट्रपति मुर्मू दिखीं ओडिशा की सिल्क साड़ी में तो पीएम मोदी ने पहन रखी थी बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी, देखें फोटो

भारत : पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी जताया आभार

भारत : सोनम वांगचुक -40 डिग्री की ठंड में आज से 5 दिनों के अनशन पर, लद्दाख पर बोले- ऑल इज नॉट वेल, जानिए क्या है पूरा मामला

भारत : गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर दिखी 'स्वदेशी' की ताकत, भव्य परेड और झांकी, 50 विमानों के फ्लाई पास्ट ने जीता दिल

भारत : गुजरात दंगों पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद पर अमेरिका ने कहा- हम स्वतंत्र प्रेस का समर्थन करते हैं

भारत : 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, कहा-हम सब एक और सारे पंथों और भाषाओं को जोड़ा, देखें बड़ी बातें

भारत : जयराम रमेश ने इशारों में कसा अनिल एंटनी पर तंज, दो मुख्यमंत्रियों के दो बेटों की कहानी बताई

भारत : केंद्र की तरफ से कोई मदद नहीं, केंद्रीय बजट में बिहार को क्या मिलने वाला, सीएम नीतीश ने मोदी सरकार पर किया हमला

भारत : महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का दूसरा एपिसोड किया साझा, कहा- 'एक और लिंक पोस्ट....'