लाइव न्यूज़ :

महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का दूसरा एपिसोड किया साझा, कहा- 'एक और लिंक पोस्ट....'

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 25, 2023 15:32 IST

पिछले हफ्ते महुआ मोइत्रा और एक अन्य टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री का लिंक साझा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के दूसरे एपिसोड का लिंक टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया। विदेश मंत्रालय ने डॉक्यूमेंट्री को "प्रचार का टुकड़ा" के रूप में खारिज कर दिया।केंद्र सरकार ने वृत्तचित्र का लिंक साझा करने वाले यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट ब्लॉक कर दिए हैं।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) की डॉक्यूमेंट्री के दूसरे एपिसोड का लिंक टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को ट्वीट किया। सरकार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और यूट्यूब को "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" नामक डॉक्यूमेंट्री के लिंक ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। विदेश मंत्रालय ने डॉक्यूमेंट्री को "प्रचार का टुकड़ा" के रूप में खारिज कर दिया।

वहीं, डॉक्यूमेंट्री के दूसरे एपिसोड का लिंक ट्वीट करते हुए मोइत्रा ने लिखा, "यहां एपिसोड 2 है (बफरिंग देरी के साथ)। जब वे इसे हटा देंगे तो एक और लिंक पोस्ट करेंगे।" पिछले हफ्ते मोइत्रा और एक अन्य सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने डॉक्यूमेंट्री का लिंक साझा किया था और "सेंसरशिप" के खिलाफ लड़ने की कसम खाई थी।

ओ'ब्रायन उन विपक्षी नेताओं में शामिल थे, जिनके डॉक्यूमेंट्री पर किए गए ट्वीट को ट्विटर ने हटा दिया था। रविवार को, दोनों सांसदों ने सरकार के निर्देश पर "ब्लॉक" किए गए ट्विटर लिंक की एक सूची भी साझा की। बता दें की डॉक्यूमेंट्री 2002 में गुजरात में हुए दंगों पर आधारित है। दंगों के वक्त मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। केंद्र सरकार ने वृत्तचित्र का लिंक साझा करने वाले यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट ब्लॉक कर दिए हैं।

टॅग्स :महुआ मोइत्राटीएमसीबीबीसीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज