Nagpur: महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित केंद्रीय आयुध डिपो, पुलगांव में शुक्रवार, 15 मई को नियमित फायरिंग अभ्यास के दौरान एक हादसा हो गया. इस घटना में डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) के जूनियर कमीशंड ऑफिसर सूबेदार मेजर ओम बहादुर खंड की मौत हो गई.
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी नागपुर ग्रुप कैप्टन आर. कन्नन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हादसा फायरिंग रेंज पर अभ्यास के दौरान हुआ. घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.
यूनिट की ओर से दिवंगत सूबेदार मेजर ओम बहादुर खंड के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है.