लाइव न्यूज़ :

74वें गणतंत्र दिवस 2023: राष्ट्रपति मुर्मू दिखीं ओडिशा की सिल्क साड़ी में तो पीएम मोदी ने पहन रखी थी बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी, देखें फोटो

By आजाद खान | Updated: January 26, 2023 16:56 IST

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस 2023 के मौके पर पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया था। इसके बाद वायु सेना अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट कोमल रानी द्वारा तिरंगा फहराया था। यही नहीं इसके साथ राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी भी दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे74वें गणतंत्र दिवस 2023 के मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी अलग-अलग पहनावे में दिखे है। एक तरफ जहां राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा की सिल्क साड़ी में दिखाई दी है।तो वहीं पीएम मोदी को इस बार बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी में देखा गया है।

नई दिल्ली: आज 74वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी के पहनावे ने सबको अपने ओर खींचा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहले से ही साड़ी को बहुत पसंद करती है और वह आज गणतंत्र दिवस के मौके पर भी साड़ी में नजर आईं है। 

यही नहीं इस मौके पर पीएम मोदी ने भी बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी पहनी है जो भारत की एकता में अनेकता को दर्शाता है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अकसर सिल्क साड़ी पहनती है। वे राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में संथाली साड़ी पहनी हुई दिखाई दी थी। 

ओडिशा सिल्क की साड़ी में दिखीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

आज गणतंत्र दिवस के परेड के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा की सिल्क साड़ी में देखा गया है। वे गुलाबी और सफेद रंग की साड़ी पहनी थी जिसके बॉर्डर में टेंपल बनाया हुआ था। यही नहीं वे इसके साथ एक भूरे रंग के शॉल में भी दिखी है। 

ऐसे में जब वे इस पहनावे में कर्तव्य पथ पर आईं थी तो पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया था और वायु सेना अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट कोमल रानी द्वारा तिरंगे को फहराया गया था। यही नहीं इसके साथ राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी भी दी गई थी। 

पीएम मोदी के पहनावे ने भी खींचा सबका ध्यान

आपको बता दें कि भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी पहनी थी। यही नहीं वे सफेद कुर्ता और काले कोट-पैंट के साथ दिखाई दिए है। इस ड्रेस के साथ उन्हें एक सफेद रंग के शॉल में भी देखा गया है। 

आज इस अवसर की शुरुआत राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह के साथ हुई, जहां पीएम मोदी ने शहीद नायकों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है। इसके बाद पीएम मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति जो वहां मौजूद थे परेड देखने के लिए सलामी मंच की ओर गए थे।  

टॅग्स :गणतंत्र दिवसभारतनरेंद्र मोदीद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह