लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी जताया आभार

By रुस्तम राणा | Updated: January 26, 2023 16:47 IST

पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "मैं राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति के साथ शोभा बढ़ाने के लिए का आभारी हूं।"

Open in App
ठळक मुद्देभारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर मिस्र को राष्ट्रपति अल सिसी मुख्य अतिथि बनेउन्होंने आज भारत के शीर्ष नेताओं के साथ कर्तव्यपथ पर रंगारंग गणतंत्र दिवस परेड देखीपहलीबार मिस्र के किसी राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए अरब गणराज्य मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को धन्यवाद दिया। भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति सिसी मुख्य अतिथि थे।

पीएम मोदी ने 26 जनवरी के अवसर पर ट्विटर पर लिखा, "मैं राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति के साथ शोभा बढ़ाने के लिए का आभारी हूं।"

भारत आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मुख्‍य समारोह नयी दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर आयोजित किया गया। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस आयोजनों में देश का नेतृत्‍व किया। इस वर्ष की परेड में मुख्‍य अतिथि मिस्र के राष्‍ट्रपति अब्‍दुल फतह अल सीसी थे। 

उन्होंने आज राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और अनेक नेताओं के साथ कर्तव्यपथ पर रंगारंग गणतंत्र दिवस परेड देखी। इसके साथ ही वह दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए जिन्होंने भारत का गणतंत्र दिवस समारोह देखा है। यह पहला अवसर है जब मिस्र के किसी राष्ट्रपति को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनाया गया है। 

अल सीसी मंगलवार को भारत यात्रा पर आए और बुधवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक चर्चा की। भारत के गणतंत्र दिवस समारोह पर हर वर्ष विश्व के किसी देश के नेता को आमंत्रित किया जाता है। कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2021 और 2022 में गणतंत्र दिवस समारोह पर कोई मुख्य अतिथि नहीं थे।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगणतंत्र दिवसअब्देल फतह अल सीसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज