मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
parliament budget session: सरकार 2014 से पहले और उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति की तुलना करते हुए एक 'श्वेत पत्र' पेश करने की योजना बना रही है और इसके लिए कार्यवाही आगे बढ़ाई गई है। ...
Lok Sabha Elections 2024: 20 साल बीत जाने के बावजूद कांग्रेस 2004 की अपनी चुनावी सफलता को ही ध्यान में रख कर 2024 की रणनीति पर काम करती दिख रही है. ...
Parliament Budget Session: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की एक बात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सदन में बैठे सांसद हंसने लगते हैं। ...
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि लोकतंत्र की आड़ में कांग्रेस की वंशवादी राजनीति पर अब ग्रहण लग रहा है और सच्चे लोकतंत्र का वास्तविक उदय होने वाला है। ...
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर परोक्ष हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा विपक्षी नेताओं को नोटिस दिए जाने के बाद नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन इंडिया से बाहर चले गए। ...
रविवार को जब सीएम नीतीश ने बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन से पता चलता है कि यह सब पूर्व नियोजित था। ...