मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
Bihar LS polls 2024: राजद कार्यालय में दोपहर 12.15 बजे सीट बंटवारे की घोषणा की जाएगी। इस दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित सभी घटक दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे। ...
Bihar LS polls 2024: कांग्रेस बेगूसराय सीट भी मांग रही है। लालू यादव की लीडरशिप में पप्पू यादव और कन्हैया कुमार जैसे तमाम दिग्गज कांग्रेसी नेता बेटिकट हो चुके हैं। ...
Congress 8th candidate list 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 14 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की जिसमें सबसे प्रमुख नाम मध्य प्रदेश के विदिशा से प्रताप भानु शर्मा और गुना से राव यादवेन्द्र सिंह का है। ...
Bihar LS polls 2024: औरंगाबाद संसदीय सीट से दावेदारी पेश कर रहे कांग्रेस नेता निखिल कुमार ने राजद पर गठबंधन धर्म नहीं पालन करने का आरोप लगा दिया है। ...
कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी में भारी कहल मचा हुआ है। हालात यह है कि आम चुनाव को लेकर कर्नाटक में मजूबत कांग्रेस का किला कभी भी दरक सकता है। ...
देश की सबसे बड़ी विपक्षी दल कांग्रेस में भारी फुटमत नजर आ रही है। कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता और यूपीए सरकार में मंत्री रहे आनंद शर्मा ने राहुल गांधी के 'जाति जनगणना' के वादे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ...
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ कांग्रेस को ही प्रभावित नहीं करता है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र को भी मौलिक रूप से प्रभावित करता है। ...