मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
Assembly Elections: मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ है, जबकि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगले 15 अगस्त को इसी लाल किले से में वो देश की उपलब्धियों को सबके सामने रखेंगे। ...
मल्लिकाजुन खड़गे ने राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ के सामने लोकसभा में सबसे बड़े दल कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के निलंबन का मुद्दा उठाते हुए लोकतंत्र की रक्षा करने की गुहार लगाई। ...
राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने आज कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही समय के बाद उस समय हंगामा शुरू कर दिया, जब उन्हें इस बात की सूचना मिली कि महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की बरसी पर कथित रूप से हिरासत में लिया गया है। ...
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra 2: केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार और महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार को बेनकाब करने के लिए अगले महीने एक बस यात्रा भी करेगा। ...