जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के अन्य नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डिस्प्ले’ तस्वीर पर मंगलवार को ‘तिरंगा’ लगाया और लोगों से भी ऐस ...
बिहार में राजद सहित देश के अन्य क्षेत्रीय दलों पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार प्रजातंत्र की धरती है। यहां परिवारवाद के खिलाफ सिर्फ भाजपा ही लड़ सकती है। ...
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मैं गौरव के साथ कह सकता हूं कि हमारी विचारधारा, जिसकी उत्त्पत्ति श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक मजबूत देश, मजबूत राष्ट्र की कल्पना को लेकर हुई. ...
गढ़वाल क्षेत्र से ब्राह्मण नेता महेंद्र भट्ट को अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही भाजपा ने राज्य में जाति और क्षेत्र के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं क्षेत्र के ठाकुर हैं। ...
Nagaland Assembly Elections 2023: एनडीपीपी 2017 में अस्तित्व में आयी थी और वह 2018 के विधानसभा चुनाव में चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए भाजपा को राजी करने में सफल रही थी जो तत्कालीन सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) की सहयोगी थी। ...
भाजपा के मुख्यमंत्रियों का पिछला सम्मेलन वाराणसी में हुआ था। इस बार नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में भाजपा शाषित राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी सरकारों के किए गए काम का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे और आगामी विकास कार्य योजनाओं की जानकारी भाजपा के शीर्ष नेतृ ...
आदमपुर के 53 वर्षीय विधायक कुलदीप बिश्नोई ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। ...