Kuldeep Bishnoi: बीजेपी अध्यक्ष नड्डा और हरियाणा के सीएम खट्टर से मिले निष्कासित कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई, भाजपा में होंगे शामिल!

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 24, 2022 01:44 PM2022-07-24T13:44:07+5:302022-07-24T14:15:17+5:30

आदमपुर के 53 वर्षीय विधायक कुलदीप बिश्नोई ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। 

Expelled Congress MLA from Haryana, Kuldeep Bishnoi meets BJP National President JP Nadda & Haryana CM Manohar Lal Khattar | Kuldeep Bishnoi: बीजेपी अध्यक्ष नड्डा और हरियाणा के सीएम खट्टर से मिले निष्कासित कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई, भाजपा में होंगे शामिल!

आदमपुर के 53 वर्षीय विधायक ने नयी दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात की और बाद में उनकी प्रशंसा की।

Highlights हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे बिश्नोई ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में मतदान किया था। कुलदीप बिश्नोई को 11 जून को कांग्रेस के सभी पदों से निष्कासित कर दिया गया था।पिछले महीने हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ मतदान किया था।

नई दिल्लीः हरियाणा से निष्कासित कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे बिश्नोई ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में मतदान किया था। 

आदमपुर के 53 वर्षीय विधायक बिश्नोई ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। राज्यसभा चुनाव में पार्टी लाइन का पालन न करने पर बिश्नोई को 11 जून को कांग्रेस के सभी पदों से निष्कासित कर दिया गया था।

हरियाणा के कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बिश्नोई जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पिछले महीने हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ मतदान किया था। आदमपुर के 53 वर्षीय विधायक ने नयी दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात की और बाद में उनकी प्रशंसा की।

बिश्नोई को राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग’ करने के बाद कांग्रेस ने पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त हटा दिया है। दो सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है जब बिश्नोई ने भाजपा नेतृत्व के साथ मुलाकात की है। बिश्नोई ने 10 जुलाई को दिल्ली में नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। दिल्ली में नड्डा और खट्टर से मुलाकात करने के बाद बिश्नोई ने दोनों नेताओं की तारीफ की।

उन्होंने नड्डा से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘बैठक में उनके साथ मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।’’ खट्टर के साथ मुलाकात पर बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने ‘‘हरियाणा के विकास कार्य और राज्य के मौजूदा राजनीतिक मुद्दों के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा की।’’ बिश्नोई (53) को पिछले महीने कांग्रेस ने पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया था।

इसके बाद से ही उनका भाजपा नेताओं से मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल के हफ्तों में भाजपा नेताओं के साथ उनकी बैठकों और उनके पार्टी में शामिल होने की संभावना पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आदमपुर से विधायक अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन उन्हें इससे पहले विधायक के तौर पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

चार बार के विधायक और दो बार सांसद रहे बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के छोटे बेटे हैं। कांग्रेस ने इस साल की शुरुआत में उन्हें हरियाणा इकाई का प्रमुख नहीं बनाया था जिसके बाद से वह नाराज बताए जा रहे हैं। पार्टी ने हरियाणा की अपनी इकाई के प्रमुख के तौर पर हुड्डा के वफादार उदयभान को नियुक्त किया है।

Web Title: Expelled Congress MLA from Haryana, Kuldeep Bishnoi meets BJP National President JP Nadda & Haryana CM Manohar Lal Khattar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे