जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
North India Rains-Floods: पिछले वित्त वर्ष में राज्यों को प्रदान की गई राशि के उपयोगिता प्रमाण पत्र की प्रतीक्षा किये बिना राज्यों को तत्काल सहायता के रूप में राशि जारी की गई है। ...
दिल्ली में यमुना का जलस्तर गुरुवार सुबह बढ़कर 208.48 मीटर पर पहुंच गया, जिससे आसपास की सड़कें, सार्वजनिक व निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए और नदी के पास रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ...
यमुना के जलस्तर में वृद्धि के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। कुछ सड़कों पर यातायात की आवाजाही प्रभावित हुई है और यात्रियों को कुछ मार्गों से बचने के लिए कहा गया है। ...
हरियाणा में बाढ़ से नाराज एक महिला ने बुधवार को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के विधायक ईश्वर सिंह को उस वक्त थप्पड़ मार दिया, जब वह घुला में हालात का जायजा ले रहे थे। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से घरों के छोड़ने की अपील की है। वहीं, दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने बढ़ते जलस्तर को लेकर गुरुवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है। ...
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं। 1100 से अधिक सड़के अभी भी बंद हैं। सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं। पिछले तीन दिन में 25 हजार पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। ...
हरियाणा में आए बाढ़ पर बोलते हुए एक अधिकारी ने कहा है कि ‘‘हरियाणा के अंबाला में तीन शव मिले हैं। बाढ़ के पानी से निकलते समय करंट लगने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है।’’ ...