बाढ़ जैसी स्थिति के बीच दिल्ली के सिविल लाइंस क्षेत्र में 10 और शहादरा में 7 स्कूल आज बंद रहेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 13, 2023 07:52 AM2023-07-13T07:52:41+5:302023-07-13T07:54:52+5:30

इन स्कूल के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

yamuna delhi flood-like situation 10 schools in Delhi's Civil Lines area and 7 in Shahdara closed | बाढ़ जैसी स्थिति के बीच दिल्ली के सिविल लाइंस क्षेत्र में 10 और शहादरा में 7 स्कूल आज बंद रहेंगे

बाढ़ जैसी स्थिति के बीच दिल्ली के सिविल लाइंस क्षेत्र में 10 और शहादरा में 7 स्कूल आज बंद रहेंगे

Highlightsदिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बुधवार रात 11 बजे 208.08 मीटर तक पहुंच गया। दिल्ली पुलिस ने बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है।

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सिविल लाइंस क्षेत्र के निचले इलाकों में स्थित 10 और शहादरा क्षेत्र में सात स्कूल बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। नगर निकाय ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को 207.83 मीटर के स्तर तक पहुंच गया और इस तरह से 1978 का 207.49 मीटर का रिकॉर्ड टूट गया।

एमसीडी ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण एमसीडी के शिक्षा विभाग ने सिविल लाइंस क्षेत्र के निचले इलाकों में 10 स्कूल, शहादरा (दक्षिण) जोन में छह स्कूल और शहादरा (उत्तर) जोन में एक स्कूल को कल बंद रखने का फैसला किया है। इन स्कूल के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।’’ 

 केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बुधवार रात 11 बजे 208.08 मीटर तक पहुंच गया। दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बढ़ते जलस्तर को लेकर गुरुवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है।

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: yamuna delhi flood-like situation 10 schools in Delhi's Civil Lines area and 7 in Shahdara closed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे