यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली सचिवालय में भरा पानी, गीता कॉलोनी में शमशान घाट बंद, कई इलाकों से लोगों को निकालने की घोषणा

By भाषा | Published: July 13, 2023 12:15 PM2023-07-13T12:15:47+5:302023-07-13T12:25:09+5:30

दिल्ली में यमुना का जलस्तर गुरुवार सुबह बढ़कर 208.48 मीटर पर पहुंच गया, जिससे आसपास की सड़कें, सार्वजनिक व निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए और नदी के पास रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Yamuna water level rises Water filled in Delhi Secretariat evacuate people from many areas | यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली सचिवालय में भरा पानी, गीता कॉलोनी में शमशान घाट बंद, कई इलाकों से लोगों को निकालने की घोषणा

यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली सचिवालय में भरा पानी, गीता कॉलोनी में शमशान घाट बंद, कई इलाकों से लोगों को निकालने की घोषणा

Highlightsराजघाट से दिल्ली सचिवालय जाने वाली सड़क पर भी पानी भर गया है।कश्मीरी गेट और पुराना लोहे के पुल के बीच रिंग रोड पर पानी भर गया है।

नयी दिल्लीः यमुना का जल स्तर बढ़ने से गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में पानी भर गया, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के आवास-कार्यालय हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें दिल्ली सचिवालय में पानी भरने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि वे स्थिति को लेकर यातायात पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

राजघाट से दिल्ली सचिवालय जाने वाली सड़क पर भी पानी भर गया है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीरी गेट और पुराना लोहे के पुल के बीच रिंग रोड पर पानी भर गया है और इसलिए वहां यातायात रोक दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट (पूर्व) के एक आदेशानुसार, जल स्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण गीता कॉलोनी में शमशान घाट को बंद कर दिया गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह बढ़कर 208.48 मीटर पर पहुंच गया, जिससे आसपास की सड़कें, सार्वजनिक व निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए और नदी के पास रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

‘ओल्ड रेलवे ब्रिज’ पर नदी का जलस्तर बुधवार रात 208 मीटर के निशान को पार कर गया था और गुरुवार सुबह आठ बजे तक बढ़कर 208.48 मीटर तक पहुंच गया। उफनती हुई यमुना नदी का पानी आईटीओ तक पहुंच गया, जो पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने का एक प्रमुख मार्ग है। इसके अलावा बोट कॉलोनी, गीता कॉलोनी, गांधी नगर के कुछ हिस्से, अशोक नगर और पांडव नगर जैसे इलाके भी जलमग्न हो गए। शहर में कई इलाकों से लोगों को निकालने की घोषणा की गई है। 

Web Title: Yamuna water level rises Water filled in Delhi Secretariat evacuate people from many areas

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे