जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं। 1100 से अधिक सड़के अभी भी बंद हैं। सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं। पिछले तीन दिन में 25 हजार पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। ...
हरियाणा में आए बाढ़ पर बोलते हुए एक अधिकारी ने कहा है कि ‘‘हरियाणा के अंबाला में तीन शव मिले हैं। बाढ़ के पानी से निकलते समय करंट लगने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है।’’ ...
Delhi Yamuna River: केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर बुधवार सुबह चार बजे 2013 के बाद पहली बार 207 मीटर के निशान को पार कर गया। ...
हिमाचल में ब्यास और पावर्ती नदियों ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। राज्य सरकार और प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती फंसे पर्यटकों को निकालने की है। राज्य में जब तबाही की शुरुआत हुई तब वहां अलग-अलग जगहों पर 70 हजार से पर्यटक फंसे हुए थे। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा है कि यमुना में पानी का स्तर दिल्ली की बारिश की वजह से नहीं बढ़ रहा, बल्कि हरियाणा में स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की वजह से लगातार बढ़ रहा है। ...