लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

कांग्रेस

Congress, Latest Marathi News

Read more

Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्‍थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं।

भारत : कर्नाटक: महज 16 वोट से भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस को दे दी पटखनी, जानिए कौन सी थी सीट

भारत : कर्नाटक: मुख्यमंत्री के चयन के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम बेंगलुरु में

भारत : Karnataka Assembly Elections 2023: बेल्लारी में भरभरा कर ढह गया रेड्डी बंधुओं का सियासी किला

भारत : जगदीश शेट्टर ने चुनावी अखाड़े में चित होने पर कहा, मैं तो हार गया, लेकिन मेरी चुनौती ने भाजपा को हरा दिया

भारत : स्टालिन ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा को मिली हार पर कहा, द्रविड़ भूमि से साफ हुआ भाजपा का पत्ता

भारत : कर्नाटक: बेलगावी में कांग्रेस की जीत के बाद लगा कथित 'पाकिस्तान जिंदाबाद!' का नारा

भारत : Karnataka Elections Result: कर्नाटक में 1989 के बाद कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा को मिली करारी हार, जानें अन्य दलों का हाल

भारत : Karnataka Poll Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस ने मारी बाजी, बीजेपी चारों खाने चित

भारत : कर्नाटक चुनाव: टूट गया शिरहट्टी का दशकों पुराना दस्तूर, भाजपा इस सीट से जीती पर राज्य में बनेगी कांग्रेस सरकार

भारत : Karnataka Poll Results 2023: 46163 मतों से जीते पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, वरुणा सीट से नौवीं बार विधायक चुने गए