लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बेलगावी में कांग्रेस की जीत के बाद लगा कथित 'पाकिस्तान जिंदाबाद!' का नारा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 14, 2023 06:59 IST

कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की जीत से उत्साहित भीड़ द्वारा कथित तौर से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाया गया। कांग्रेस ने सूबे की 224 सदस्यीय विधानसभा में 136 सीटें जीतकर भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की जीत के बाद कथित तौर से लगा 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नाराट्विटर यूजर्स कथित 'पाकिस्तान जिंदाबाद' नारेबाजी का वीडियो कर्नाटक के बेलगावी का बता रहे हैंहालांकि ट्विटर पर पोस्ट किये गये कथित वीडियो की प्रामाणिकता की कोई तथ्यात्म जांच नहीं की गई है

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत के बाद सोशल मीडिया पर कथिततौर से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस की जीत से उत्साहित भीड़ द्वारा पार्टी की जीत के जश्न के बीच कथित तौर से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाया गया।

इस संबंध में सोशल प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यूजर्स पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कर्नाटक के बेलगावी का है, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर ऐसी शर्मनाक हरकत की गई। इस घटना के बाद बीते शनिवार रात में यह वीडियो सोशल साइट ट्विटर पर हैश टैग 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के साथ ट्रेंड कर रहा था।

इतना ही नहीं एक अन्य ट्वीटर यूजर ने दावा किया कि कर्नाटक के बेलगावी में चुनाव परिणाम आने और उसमें कांग्रेस को मिली जीत के बाद न सिर्फ 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाया गया बल्कि पाकिस्तान का झंडा भी फहराया गया। हालांकि, ट्विटर पर पोस्ट किये गये इन कथित वीडियो की प्रामाणिकता की कोई तथ्यात्म जांच नहीं की गई है। मामले में बेलगावी पुलिस सक्रिय है और कथित घटना की जांच कर रही है।

मालूम हो कि बीते शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुई वोटों की गिनती में 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ने अकेले 136 सीटें जीतकर भारी बहुमत के साथ राज्य की सत्ता में वापसी की और उससे पूर्व सत्ता पर काबिज भाजपा को गद्दी से उतार दिया।

देर रात भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार चुनाव परिणाम के पूर्व सूबे में सत्तारूढ़ रही भारतीय जनता पार्टी महज 65 सीटों पर सिमट गई। वहीं मुख्य क्षेत्रीय दल जनता दल सेक्यूलर की झोली में मात्र 19 सीटें गिरी। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो सीटें और कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष ने भी एक-एक सीट पर बाजी मारी।

चुनाव परिणाम आने के बाद अब कर्नाटक सहित पूरे देश की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर किसकी ताजपोशी करता है क्योंकि कांग्रेस की ओर से सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को छोड़कर कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद किसी भी राज्य का चुनाव नहीं जीता था, वहीं कर्नाटक में भाजपा की हार से फिलहाल दक्षिण भारत का उसका इकलौता गढ़ बुरी तरह से ढह गया है। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार