आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इंडिया गठबंधन को 295+ सीटें मिल रही हैं और भाजपा करीब 220 सीटें जीतेगी और एनडीए गठबंधन को 235 सीटें मिलेंगी।" ...
वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया है कि लोग अपनी दैनिक पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए किस हद तक पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं। यह वीडियो दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी इलाके में विवेकानंद कैंप का है। ...
दिल्ली शराब घोटाला केस में सीएम अरविंद केजरीवाल ने 2 जमानत याचिका दायर की है। इस मामले पर राउज एवेन्यू कोर्ट में आज यानी गुरुवार को 2 बजे इस पर सुनवाई करेगा। ...
इस वीडियो में उन्हें टुडेज चाणक्य के ओपिनियन पोल के हवाले से लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिमी दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महाबल मिश्रा के जीतने की संभावना जताते हुए देखा जा सकता है। ...
अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि वो जैसे शिवसेना, एनसीपी को तोड़ने में सफल रहे, वैसे ही वे पंजाबियों को भी तोड़ने के बारे में सोच रहे हैं। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ व्यक्तिगत हमलों के बारे में कहा कि विपक्षी आक्रमण को झेलते हुए वो "गाली प्रूफ" बन गए हैं। ...
Balkar Singh Video Call: पंजाब सरकार में मंत्री बलकार सिंह का वीडियो बीजेपी ने जारी कर आरोप लगाया है कि उसने एक महिला की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके सामने हस्तमैथुन किया। ...