लाइव न्यूज़ :

Sex Life: आखिर सेक्स के बाद क्यों रोने लगते हैं पुरुष? जानिए क्या कहती है नई रिसर्च

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 16, 2020 4:04 PM

Open in App
1 / 11
सेक्स या शारीरिक संबध, शादी के बाद की सच्चाई है। जिसके बारे में बहुत से लोग बात करने में झिझकते हैं। सेक्स से जुड़ी कई समस्याओं के बारे में भी लोग बात नहीं करना चाहते।
2 / 11
कई बार ऐसा देखा गया है कि सहमति से सेक्स करने के बाद औरते ही नहीं पुरुष भी रोने लगते हैं। संबध बनाने के बाद उन्हें चिड़चिड़ापन, अवसाद या झुंझलाहट हो जाती है।
3 / 11
दरअसल इस परेशानी को चिकित्सा की भाषा में पोस्ट कोटल डिफोरिया, पोस्ट कोइटल डिप्रेशन या पोस्ट सेक्ट ग्लूज कहते हैं।
4 / 11
स्टडी के प्रमुख लेखक रॉबर्ट डी ने बताया कि सामान्य शारीरिक संबध बनाने के बाद अक्सर अवसाद की भावना जगृत होती है तो ये एक मेडिकल समस्या है।
5 / 11
सर्वे में इस बात खुलासा हुआ है कि महिलाओं के अलावा अब पुरूष भी सेक्स ब्लूज के शिकार हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में इस सर्वे को किया गया है।
6 / 11
इस स्टडी को दो महिलाओं पर किया गया था। जिसमें पाया गया कि एक स्वस्थ्य शारीरिक संबध के बाद भी उनमें अवसाद या चिड़चिड़ापन बढ़ा। कभी-कभी ये फीलिंग इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि महिलाएं रोने लगती हैं।
7 / 11
अलगे कुछ हफ्तों के लिए तनाव प्रभावित होगा। ये इमोशन का भ्रामक काल होता है। इस फीलिंग को कई लोगों द्वारा महसूस किया जाता है। इस स्टडी से पता चल गया कि जहां एक तरफ लोगों को शारीरिक संबंध बनाने में खुशी मिलती है तो उसके तुरंत बाद तनाव भी मिलता है।
8 / 11
ऑस्ट्रेलिया के ही क्वींसलैंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने जब सेक्स ब्लूज के पीछे के कारण पर स्टडी की तो पता चला कि इसका असल कारण सामाजिक कंडीशनिंग है।
9 / 11
जिन लोगों से बात की गई उन्होंने बताया कि बचपन से उन्हें यह बताया गया है कि सेक्स या शारीरिक संबंध एक बुरी चीज है और अच्छे लोगों को इससे दूर रहना चाहिए। ऐसा नहीं है कि केवल महिलाएं इस कंडिशन का शिकार है। पुरुष भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं बस उनके परिणाम अलग होते हैं।
10 / 11
पोस्ट सेक्स ब्लूज एक मनोवैज्ञानिक समस्या है। यदि आप इसके शिकार हैं तो आपको विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए। साथ ही शारीरिक संबध बनाने के बाद एक-दूसरे के भावनात्मक संबंधों को बनाए रखें ताकि साथी को बुरा ना लगे।
11 / 11
अक्सर महिलाएं शारीरिक संबंध बनाने के बाद ऐसी इमोनल सीचुएशन में आ जाती है कि उन्हें लगता है कि वो साथी को खो देंगी। इस प्वांइट पर आपको उन्हें ये विश्वास दिलाना होगा कि शारीरिक संबंध अंतिम लक्ष्य नहीं है लेकिन दो लोगों के बीच इमोशनल रिलेशनशिप जरूरी है।
टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेNational Boyfriend Day 2023: बॉयफ्रेंड डे पर इन खूबसूरत मैसेज को भेजकर करें प्यार का इजहार

रिश्ते नातेफ्रेंडशिप डे 2023: बेहतर दोस्त बनने में आपकी मदद करेंगे ये 5 टिप्स, आजमाकर देखें

भारतयौन अपराधों में झूठे मामलों को लेकर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- "कानून पुरुषों के प्रति पक्षपाती..."

रिश्ते नातेपार्टनर संग हो रही बहसबाजी के बीच भूलकर न करें ये 5 काम, बिगड़ सकता है आपका रिलेशनशिप

रिश्ते नातेअसफल रिलेशनशिप से सीखने चाहिए ये 5 मूल्यवान सबक, आगे नहीं होगी कोई दिक्कत

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेRaksha Bandhan 2023: राखी की रस्म के दौरान भाइयों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, जानें सबकुछ

रिश्ते नातेIndependence Day 2023: अपने परिवार के साथ अनोखे तरीके से मनाएं स्वतंत्रता दिवस, जानें कैसे

रिश्ते नातेHappy Friendship Day 2023: दोस्ती और प्यार का प्रतीक ‘फ्रेंडशिप डे’, संजीव जुनेजा ने कहा- बेहद अटूट रिश्ता है, जो अपनों से भी बढ़कर होता...

रिश्ते नातेआपके रिलेशनशिप को प्रभावित कर सकते हैं ये 5 सामान्य व्यक्तिगत मुद्दे, जानें इनके बारे में

रिश्ते नातेRelationship Tips: झगड़े के बाद पार्टनर संग इन टिप्स की मदद से करें सुलह, बन जाएगी बिगड़ी बात