लाइव न्यूज़ :

मौसम का हालः पर्यटन स्थल माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर, दिल्ली में 6.9 डिग्री सेल्सियस, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 23, 2020 3:06 PM

Open in App
1 / 10
राजस्थान के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। राज्य के बाकी इलाकों में भी सर्दी जोर पकड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार बीते रविवार माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
2 / 10
वहीं मैदानी इलाकों में रात का न्यूनतम तापमान चुरू में 5.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 7.0 डिग्री, पिलानी में 7.1 डिग्री, सीकर में 7.4 डिग्री, डबोक में 7.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.6 डिग्री, अजमेर में 9.2 डिग्री, गंगानगर में 9.4 डिग्री व सवाई माधोपुर में 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में तापमान में आगामी 24 घंटे में और गिरावट आने का अनुमान है। 
3 / 10
उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिर गया, जहां श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, वहीं दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर के बीच न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2003 के बाद से नवंबर में सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 14 साल में इस महीने में सबसे कम रहा।
4 / 10
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह नवंबर 2003 के बाद से दिल्ली में इस महीने में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान है। नवंबर 2003 में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।’’ उन्होंने बताया कि पालम मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आईएमडी मैदानों में 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे तापमान होने पर और लगातार दो दिन सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहने पर शीत लहर की घोषणा करता है।
5 / 10
श्रीवास्तव ने कहा कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी इलाकों से ठंडी हवा बहने के कारण तापमान में गिरावट आई है। हालांकि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी चार से पांच दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में न्यूनतम पारा रविवार को शून्य से नीचे चला गया। गुलमर्ग कश्मीर का सबसे सर्द इलाका रहा। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात को श्रीनगर का तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है।
6 / 10
उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले का गुलमर्ग समूची घाटी का सबसे सर्द इलाका रहा जहां न्यूनतम पारा शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जबकि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड हुआ। अधिकारी ने कहा कि 23 से 25 नवंबर के बीच खासकर, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है । उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के उत्तर पश्चिम हिस्से और सोनमर्ग-जोजिला के ऊंचाई वाले इलाकों में 23 नवंबर की सुबह से बर्फबारी की संभावना है और यह 25 नवंबर तक जारी रह सकती है। अधिकारी ने कहा कि व्यापक तौर पर बर्फबारी या बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।
7 / 10
शिमला में मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया है जबकि राज्य के कुछ जिलों में शीतलहर जारी है। शिमला मौसम विज्ञान केन्द्र ने इससे पहले रविवार से बुधवार के बीच बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया था।
8 / 10
लाहौल-स्पीति जिले का केलॉन्ग राज्य का सबसे ठंडा स्थान है, जहां तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है जबकि कुफरी का तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तथा डलहौजी का 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने कहा कि शिमला में तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस है। राज्य में सबसे अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान उना का रहा।
9 / 10
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद और कानपुर संभागों में भी मौसम सर्द रहा। राजस्थान में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है।
10 / 10
हरियाणा और पंजाब में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य सीमाओं से नीचे दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टदिल्लीजम्मू कश्मीरराजस्थानउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डहिमाचल प्रदेशबिहारशिमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने यूएपीए के तहत जम्मू कश्मीर नेशनल फ्रंट पर लगाया 5 साल का बैन

भारतLok Sabha polls: कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे नकुलनाथ

राजनीतिLok Sabha Elections 2024: संसद मार्ग से जंतर मंतर तक पैदल मार्च निकाला, अशोक सिंह ने कहा- न्याय नहीं तो करेंगे प्रदर्शन...

भारतBharat Shakti Exercise Live: भारत के पास अब स्वदेशी ताकत, राजस्थान में गरजे पीएम मोदी, देखें तस्वीरें

भारतLok Sabha Elections: हाजीपुर सीट पर रार जारी, चिराग पासवान और पशुपति पारस नहीं झुकेंगे, सीट शेयरिंग पर पेंच, जानें क्या है मामला

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी 13 मार्च को ₹1.25 लाख करोड़ की 3 सेमीकंडक्टर फेसिलिटी की आधारशिला रखेंगे

भारतएसबीआई ने चुनाव आयोग को चुनावी बांड का विवरण सौंपा, पोल पैनल ने स्वीकार किया

भारतHaryana Political Crisis: हरियाणा में हुए बड़े राजनीतिक उलटफेर के पीछे ये 2 बड़ी वजह, जिन्होंने दुष्यंत चौटाला को गठबंधन से किया दूर

भारतKurukshetra Lok Sabha Elections: मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, कुरुक्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं मनोहर लाल खट्टर

भारतCitizenship under CAA-2019: सीएए-2019 के तहत नागरिकता की खातिर आवेदन करने वाले लोगों के लिए नया पोर्टल शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई