लाइव न्यूज़ :

Ghaziabad Accident: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, स्‍कूल बस और कार में टक्‍कर, 6 की मौत

By संदीप दाहिमा | Updated: July 11, 2023 13:11 IST

Open in App
1 / 5
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
2 / 5
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सुबह छह बजे के आसपास यह हादसा उस समय हुआ, जब गाजीपुर सीमा पर स्थित एक पेट्रोल पंप से सीएनजी भरवाकर गलत दिशा से आ रही स्कूल बस ने एक एसयूवी कार को टक्कर मार दी।
3 / 5
अधिकारी ने बताया कि हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि सभी मृतक और घायल एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
4 / 5
वे मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और मंगलवार को किसी काम के सिलसिले में गुरुग्राम जा रहे थे। अपर पुलिस उपायुक्त रामानंद कुशवाहा के अनुसार, बस नोएडा के बाल भारती स्कूल की थी और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल बंद होने के कारण हादसे के समय बस में कोई छात्र मौजूद नहीं था।
5 / 5
कुशवाहा के मुताबिक, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्‍होंने बताया कि अभी मृतकों और घायलों की पहचान नहीं की जा सकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
टॅग्स :गाजियाबादसड़क दुर्घटनामेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील