लाइव न्यूज़ :

एक भारतीय नागरिक के नाम पर पड़ा था भारत-चीन सीमा पर मौजूद गलवान घाटी का नाम, यहां जानिए पूरी डिटेल

By मनाली रस्तोगी | Published: June 17, 2020 2:16 PM

Open in App
1 / 10
पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए। पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़े सैन्य टकराव के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है।
2 / 10
भारत के लिए गलवान घाटी और नदी बहुत महत्वपूर्ण है। यही पर चीन के साथ 1962, 1975 और सोमवार (15 जून) के संघर्ष हुए। 14,000 फीट और माइनस 20 डिग्री सेल्सियस की ऊंचाई पर वाली ये साइट अक्साई चीन का हिस्सा है, जिसकी चीन पिछले 7 दशकों से निगरानी कर रहा है।
3 / 10
भारत और चीन के बीच एक ही घाटी में एक बड़ा युद्ध और दो मामूली संघर्ष हुए हैं। यही नहीं, आज भी इसको लेकर दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
4 / 10
गलवान घाटी का इतिहास 121 साल पुराना है। इस घाटी का नाम एक भारतीय नागरिक पर पड़ा है। सर्वेंटस ऑफ साहिब किताब के लेखक गुलाम रसूल गलवान का जन्म साल 1878 में हुआ था।
5 / 10
सर्वेंटस ऑफ साहिब किताब के लेखक गुलाम रसूल गलवान ने ही सबसे पहले ब्रिटिश काल के दौरान वर्ष 1899 में सीमा पर मौजूद नदी के स्रोत का पता लगाया था। नदी के स्रोत का पता लगाने वाले दल का नेतृत्व गुलाम रसूल गलवान ने किया था। ऐसे में उनके नाम पर ही घाटी को अब गलवान कहा जाता है।
6 / 10
गुलाम ने 14 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया था। बाद में वो अग्रेजों के पसंदीदा गाइड बन गए थे। असल में तो अंग्रजों को लद्दाख पसंद नहीं था। साल 1899 में गुलाम ने लेह से ट्रैकिंग शुरू की। इसके बाद वह लद्दाख के आसपास के नए हिस्सों में पहुंचे गए। इसी में से एक गलवान घाटी थी, जिसको उन्होंने खोजा है।
7 / 10
लद्दाख के पास स्थित गलवान घाटी विवादित क्षेत्र अक्साई चीन में स्थित है। अक्साई चीन को वास्तविक नियंत्रण रेखा भारत से अलग करती है।
8 / 10
लद्दाख और अक्साई चीन के बीच स्थित गलवान घाटी से भारत-चीन सीमा काफी करीब है।
9 / 10
चीन ने लद्दाख में एलएसी पर स्थित गलवान इलाके को अपने कब्जे में ले रखा है।
10 / 10
भारतीय जवान भी चीन के अतिक्रमण को रोकने के लिए यहां नाव के जरिए नियमित गश्त करते हैं।
टॅग्स :लद्दाखचीनइंडियाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारWorld Economy: जापान से आगे निकला जर्मनी, विश्व अर्थव्यवस्था में उठापटक, देखें दुनिया की टॉप लिस्ट

भारतब्लॉग: सोशल मीडिया से मोदी के मंत्रियों को तनाव!

स्वास्थ्यHeart Attack: कैसे पता चलेगा 'दिल का दौरा', क्या हैं इसके लक्षण, जानिए क्या कहता है WHO

क्राइम अलर्ट'हनीट्रैप' में फंसने के बाद भारतीय दूतावास के कर्मी ने साझा की थी गोपनीय सैन्य जानकारी, यूपी एटीएस ने किया खुलासा

भारतMP- BJP सरकार बिजली के बड़े उपभोक्ताओं पर मेहरबां,आम आदमी को लगेगा महंगी बिजली का झटका

भारत अधिक खबरें

भारतब्लॉग: सांस्कृतिक लोक की पुस्तकों में बढ़ती प्रस्तुति

भारतब्लॉग: विपक्षी बिखराव के बीच भाजपा की चुनावी बिसात

भारतRajya Sabha Election 2024: राज्यसभा सीट पर 'वैध दावा' था, भाकपा-माले नाराज, दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा-हर बार नहीं देंगे कुर्बानी

भारतFarmer Protest: "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात करें, आज निकले सारे मुद्दों का हल, सबके लिए सुखद होगा", किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने केंद्र के साथ होने वाली वार्ता से पहले कहा

भारतकांग्रेस छोड़ने वाले मिलिंद देवड़ा, अशोक चव्हाण को मिला ईनाम, दोनों नेताओं ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया पर्चा