लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By संदीप दाहिमा | Published: July 01, 2022 8:41 PM

Open in App
1 / 5
दिल्ली में शुक्रवार को मौसम ठंडा रहा और अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने कहा कि शाम साढ़े पांच बजे तक बीते नौ घंटे में 1.9 मि.मी. बारिश हुई।
2 / 5
वायु में आर्द्रता का स्तर 93 से 84 प्रतिशत के बीच रहा। विभाग ने शनिवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
3 / 5
दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह मानसून की पहली बारिश हुई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 117 मिलीमीटर बारिश हुई। दक्षिणपश्चिम मानसून आम तौर पर 27 जून को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचता है और पूरे देश में आठ जुलाई तक पहुंच जाता है। बारिश से दिल्ली निवासियों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली।
4 / 5
हालांकि, नव निर्मित प्रगति मैदान सुरंग, आईटीओ, रिंग रोड, बारापूला कोरिडोर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और सराय काले खां में जलभराव से भारी यातायात जाम लग गया। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर ‘संतोषजनक’ (65) श्रेणी में दर्ज किया गया।
5 / 5
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।
टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसममानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCold Wave: कश्मीर में शीतलहर जारी, शून्य से नीचे 11.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पहलगाम सर्वाधिक ठंडा रहा

भारतSnow returns to Kashmir: वैष्णो देवी में बर्फ की सफेद चादर, भगवती दर्शन भी और आनंद भी, श्रीनगर में मौसम की पहली बर्फबारी, देखें वीडियो और तस्वीरें

भारतDelhi Rains: झमाझम बारिश से दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज; कई उड़ानें लेट, ट्रेनें प्रभावित, मेघ का बरसना आज भी जारी

भारतDelhi weather: 13 वर्षों में सबसे कम, एक से 30 जनवरी तक औसत तापमान जानिए, फ्लाइट और ट्रेन पर बुरा असर, देखें तस्वीरें

भारतदिल्ली लगातार तीसरे दिन घने कोहरे की चपेट में, कम दृश्यता के कारण हवाई उड़ानें और ट्रेनों का आवागमन हुआ बाधित

भारत अधिक खबरें

भारतBihar Floor Test: 'अभी तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया, पूरी फिल्म अभी बाकी है', क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

भारतबिहार में चले सियासी ड्रामे में खेला दोनों तरफ हुआ, सत्ता पक्ष के 5 और राजद के तीन विधायकों ने किया खेला

भारतBihar Floor Test Live Updates: सम्राट चौधरी ने कहा- लालू यादव 15 साल सत्ता में रहे तो चारा खा गए और रेल मंत्री बने तो रेलवे की नौकरी खाए, तेजस्वी जी डेढ़ साल की उम्र में अरबपति बने

भारतअयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए 25,000 तीर्थयात्रियों को भेजेगी असम सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

भारतDelhi: भतीजी की शादी ने दिलाई मनीष सिसोदिया को अंतरिम जमानत