लाइव न्यूज़ :

Covid-19: लॉकडाउन में तनाव और चिंता को दूर करेंगी ये 5 चीजें, रात में आएगी अच्छी नींद

By संदीप दाहिमा | Published: April 29, 2020 6:16 AM

Open in App
1 / 5
केले में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं। कार्बोहाइड्रेट्स ट्रिपटोफेन बनाने में मदद करता है जो दिमाग को अच्छी नींद दिलाता है। इसके अलावा केले में काफी मात्रा में मैग्नीशियम मौजूद होता है जो मसल्स और नसों को आराम दिलाता है। साथ ही केले में फाइबर मौजूद होता है जो आपकी नींद के लिए काफी लाभदायक साबित होता है।
2 / 5
दूध में प्रोटीन पाया जाता है जो वैज्ञानिक तौर पर ट्रिपटोफेन के ब्लॉक्स बनाते हैं और दूध इनसे भरपूर होता है। सोने से पहले दूध पीना काफी अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार दिन का अंत एक गिलास गर्म दूध से किया जाए तो यह बेहतर होगा। यह दिमाग को शांत करता है इतना ही नहीं दूध में बहुत सारा कैल्शियम भी मौजूद होता है जो अच्छी नींद लाने में मददगार होता है।
3 / 5
सोने से पहले शहद लेना भी नींद के लिए अच्छा माना जाता है। शहद का पॉजिटिव असर पूरे शरीर पर रहता है। शहद एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। शहद भी ट्रिपटोफेन के प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है।
4 / 5
बादाम अच्छे फैट, एमिनो एसिड और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। यह अच्छी नींद की तमन्ना को पूरा करने में मददगार होता है। अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो बादाम अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इससे तेज नींद आने में मदद मिलती है और साथ ही नींद गहरी भी आती है। आप चाहे तो बादाम के साथ शहद का भी सेवन कर सकते हैं या फिर बादाम खा कर एक ग्लास दूध भी पी सकते हैं।
5 / 5
दलिया हमेशा एक अच्छा आहार के लिए जाना जाता है। यह हल्का और सुपाच्य होता है। इसलिए इसे पचाने में भी समस्या नहीं होती है। एक कटोरी दलिया रात के समय एक अच्छा मिल साबित हो सकता है। दूध, शहद, केले या बादाम के साथ दलिया रात के समय सेवन किया जा सकता है। यह हल्का होता है इसलिए इसे पचाने में आसानी होती है और पाचन शक्ति अपना काम आसानी से कर लेता है। शहद, दूध, केले या बादाम के साथ दलिया का सेवन करना नींद लाने का सबसे अच्छा विकल्प है। इससे नींद गहरी आती है।
टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCovid-19 Virus: भारत में कोरोना का कहर, 24 घंटो में 12 की मौत, तेजी से बढ़े वायरस के मामले

स्वास्थ्यCOVID-19 case updates: कोविड संक्रमण के 761 मामले, 12 लोगों की मौत, केरल में कोरोना विस्फोट, 1249 केस, जानें अन्य राज्य का हाल, देखें अपडेट

स्वास्थ्यCovid-19 JN.1 variant: 12 राज्यों में चार जनवरी तक जेएन.1 केस 619, कर्नाटक में हालत गंभीर, 199 मामले दर्ज, जाने केरल , महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और आंध्र प्रदेश का हाल

स्वास्थ्य'माँ, पिताजी, मैं ऊब गया हूँ!' इन छुट्टियों में बच्चों को अपनी बोरियत से निपटना कैसे सिखाएं

स्वास्थ्यCOVID-19 case updates: 24 घंटे में 760 नए केस, केरल और कर्नाटक में संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मौत, जानें अपडेट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यCancer News: देश में कैंसर अभी भी जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा

स्वास्थ्यरक्त बेचने के लिए नहीं...,अब प्रोसेसिंग फीस के अलावा नहीं देनी होगी कोई रकम, सरकार का बड़ा फैसला

स्वास्थ्यब्लॉग: दृष्टिबाधितों के लिए वरदान बन रही है ब्रेल लिपि

स्वास्थ्यVitiligo Causes: क्यों आते हैं त्वचा पर सफेद दाग?, लक्षण और उपचार क्या है, ठंड में बच्चों के गालों पर दाग से न घबराएं

स्वास्थ्यकोलकाता में 10 साल की बच्ची में 'चीनी निमोनिया' का पता चला, जानिए इस दुर्लभ बीमारी के बारे में