सेक्स पावर बढ़ाने के लिए किसी भी कीमत पर डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें By संदीप दाहिमा | Published: January 11, 2019 10:48 AMOpen in App1 / 6बहुत से पुरुष सेक्स के दौरान बहुत जल्दी स्खलित हो जाते हैं। जाहिर है इससे आपकी पार्टनर निराश हो सकती है। इस समस्या से पुरुषों को अपने साथी के सामने शर्मिंदगी तो होती ही है, वो चिंता और तनाव आदि के भी शिकार हो सकते हैं।2 / 6अश्वगंधा एक प्रभावी औषधीय जड़ी-बूटी है। पुरुषों में यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए अधिकांश आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग किया जाता है। इसे अंगों की ताकत बढ़ाने और पुरुषों में स्टेमिना और कंट्रोल बढ़ाने के लिए जाना जाता है।3 / 6केसर को ऐफ्रोडीसियाक यानी सेक्स इच्छा बढ़ाने के लिए जाना जाता है। बादाम में सेलेनियम, जिंक और विटामिन ई होता है, जो यौन स्वास्थ्य और प्रजनन के लिए महत्वपूर्ण हैं। सेलेनियम एक आवश्यक खनिज है, जो बांझपन से जुड़ी समस्याओं में मदद कर सकता है और जिंक एक खनिज है जो पुरुषों के सेक्स हार्मोन का उत्पादन करने में मदद करता है और कामेच्छा को बढ़ावा दे सकता है। 4 / 6अदरक और शहद शीघ्रपतन के लिए एक असरदार घरेलू उपाय है। अदरक लिंग क्षेत्र में रक्त प्रवाह में वृद्धि करने में मदद करता है जिससे आपको कंट्रोल मिलता है। शहद को भी ऐफ्रोडीसियाक के रूप में जाना जाता है जो स्ट्रेंथ बढ़ाता है।5 / 6समय से पहले स्खलन को दूर करने के लिए लहसुन एक प्रभावी इलाज है। यह लिंग में रक्त प्रवाह को बढ़ाने के साथ-साथ आपके शरीर को गर्म करने में भी मदद कर सकता है।6 / 6अगर आप शीघ्रपतन की समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको हरी प्याज के बीजों का सेवन करना चाहिए। इसके बीजों को ऐफ्रोडीसियाक के रूप में जाना जाता है। सामान्य रूप से प्याज के सेवन से भी आपको सेक्स से जुड़ी समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। और पढ़ें Subscribe to Notifications