लाइव न्यूज़ :

UPSC Prelims Result 2019: प्री एग्जाम के परिणाम हुए जारी, इन स्टेप्स को देख करें चेक

By ललित कुमार | Updated: July 13, 2019 15:07 IST

Open in App
1 / 6
UPSC Prelims Result 2019: संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक (UPSC Prelims Result 2019) परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। दो जून को हुई प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर देखे जा सकते हैं।
2 / 6
सरकार ने बयान में कहा है कि परीक्षा के नियमों के मुताबिक इन सभी अभ्यर्थियों (प्रारंभिक परीक्षा के चरण को पार करने वालों) को मुख्य परीक्षा के लिए एक विस्तृत आवेदन फार्म भरना होगा, जो आयोग की वेबसाइट पर एक अगस्त से 16 अगस्त शाम छह बजे तक उपलब्ध रहेगा। आदेश में कहा गया है कि मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम के साथ ई-प्रवेश पत्र परीक्षा के आयोजन से 3-4 हफ्ते पूर्व आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों -- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार-- में आयोजित की जाती है। इसके जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। मालूम हो कि पिछले साल रिजल्ट 15 जुलाई को जारी किया गया था। इस साल की परीक्षा 2 जून को आयोजित की गई थी। मालूम हो कि इस बार 896 पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं।
3 / 6
उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशिय वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
4 / 6
इसके बाद यहां होमपेज पर Civil Services preliminary Result 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
5 / 6
कुछ देर बाद एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें उन उम्मीदवारों के नाम होंगे जो एग्जाम में क्वालिफाई होंगे।
6 / 6
यहां अपने नाम और रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतनीतियों को जीवन देती हैं सिविल सेवाएं

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना