लाइव न्यूज़ :

महिला हॉकी से लेकर श्रीकांत और सिंधु की चमक तक, कुछ ऐसा रहा भारतीय खेलों के लिए साल 2017

By विनीत कुमार | Published: December 28, 2017 8:57 PM

फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के आयोजन से लेकर महिला हॉकी टीम के वर्ल्ड रैंकिंग में पहली बार टॉप-10 में पहुंचने की उपलब्धि खास रही।

Open in App

साल-2017 कई मायनों में भारतीय खेल के लिए शानदार रहा। क्रिकेट में एक ओर जहां टीम इंडिया ने कई उपलब्धियां हासिल की। वहीं, दूसरे खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी सफलता के परचम फहराये। फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के आयोजन से लेकर महिला हॉकी टीम के वर्ल्ड रैंकिंग में पहली बार टॉप-10 में पहुंचने की उपलब्धि खास रही। हालांकि, कई बार निराशा भी मिली लेकिन फिर भी यह साल भारतीय खेलों के लिए कई सराहने वाली उपलब्धि ले कर आया। आईए, नजर डालते हैं क्रिकेट से इतर दूसरे खेलों के लिए कैसा रहा साल 2017-

हॉकी: भारतीय हॉकी के लिए यह साल मिला-जुला रहा। मेंस हॉकी टीम ने जहां करीब एक दशक बाद एशिया कप पर कब्जा जमाया वहीं, हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में ब्रॉन्ज मेडल भी इस टीम ने जीता। महिला हॉकी के लिए यह साल जरूर यादगार रहा। महिला टीम ने अक्टूबर-नवंबर में अपना दूसरा एशिया कप जीता। इस जीत का नतीजा ये रहा कि महिला हॉकी टीम पहली बार वर्ल्ड हॉकी रैकिंग में टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब रही।

बैडमिंटन: यह साल भारतीय बैडमिंटन के लिए जरूर अच्छा रहा। श्रीकांत और सिंधु ने इस साल कई उपलब्धियां हासिल की। श्रीकांत जहां वर्ल्ड रैकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-10 में पहुंचे वहीं डेनमार्क और फ्रेंच ओपनसुपरसीरीज खिताब भी जीता। इसके साथ ही वह सुपरसीरीज खिताब जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बने। वहीं, दूसरी ओर सिंधु वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा, सिंधु ने सैयद मोदी इंटरनेशनल ओपन, कोरिया ओपन और इंडिया ओपन का खिताब जीता। वह हांगकांग ओपन के फाइनल में भी पहुंची थीं।

बॉक्सिग: मैरी कॉम ने एशियन चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर वापसी के संकेत दिए हैं। गौरव बिधुरी के ब्रॉन्ज ने भी कुछ उम्मीदें तो जगाई लेकिन इसके अलावा बहुत कुछ इस खेल में इस साल भारत के हाथ नहीं आया। अगले साल अप्रैल में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन है और इस लिहाज से भारतीय मुक्केबाजी के लिए यह बहुत अच्छा साल नहीं रहा।

फुटबॉल: भारतीय फुटबॉल के लिए यह साल बेहद अहम रहा। अंडर-17 वर्ल्ड कप के तौर पर भारत ने पहली बार फीफा के किसी इवेंट की मेजबानी की। यह टूर्नामेंट न केवल सफल रहा बल्कि इसे उम्मीद से ज्यादा दर्शक भी मिले।

भारत को भले ही इस टूर्नामेंट में सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा लेकिन जिकसन सिंह ने गोल कर इतिहास जरूर रच दिया। कोलंबिया के खिलाफ मैच में गोल के साथ ही वह फीफा टूर्नामेंट में गोल करने वाले पहले भारतीय बन गए।

टॅग्स :इयर एंडर 2017बैडमिंटनहॉकीमैरी कॉमपीवी सिंधु
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलबॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम ने 'संन्यास' की खबरों का किया खंडन, कहा- "यह सच नहीं है"

अन्य खेलबैडमिंटन में भारत की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बने विश्व नंबर 1

अन्य खेलAsian Games 2023, India medal tally: चीन में भारतीयों खिलाड़ियों ने किया कमाल, 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य के साथ 107 पदक पर कब्जा, देखें टोटल विजेता लिस्ट

अन्य खेलAsian Games 2023 medal tally: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पहला बैडमिंटन स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा!, जीत के साथ दुनिया में नंबर एक पुरुष युगल जोड़ी

अन्य खेलAsian Games 2023: भारतीय बैडमिंटन टीम स्वर्ण से चूकी, लेकिन एशियाड रजत के साथ रचा इतिहास

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकिलियन एम्बाप्पे रियल मैड्रिड को करेंगे ज्वाइन, अभी पेरिस की इस टीम का हैं हिस्सा

अन्य खेलDavis Cup 2024 INDIA VS PAK: पाकिस्तान में जाकर पाक को पीटा, रामनाथन और बालाजी जीते, 2-0 की बढ़त

अन्य खेलLionel Messi-Barcelona: ‘नैपकिन’ पर करार, आखिर क्या है मेसी और बार्सिलोना से संबंध, क्यों है चर्चा में

अन्य खेलDavis Cup 2024 IND VS PAK: इतिहास में कभी पाकिस्तान से नहीं हारी भारतीय डेविस कप टीम और सभी 7 मुकाबले जीते, 60 साल बाद दौरा, जानें कब-कब है मैच

अन्य खेलBudget 2024: भारत के खेल बजट में कोई बदलाव नहीं, पिछले वर्ष हुआ था ₹3,397 करोड़ के रिकॉर्ड फंड का आवंटन