लाइव न्यूज़ :

'विक्रम लैंडर' को स्लीप मोड में सेट किया गया, 22 सितंबर से फिर काम शुरू करने की उम्मीद, जानिए इसरो ने क्या बताया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: September 04, 2023 3:41 PM

इसरो ने कहा कि पेलोड द्वारा एकत्र किया गया डेटा पृथ्वी पर भेज दिया गया है और पेलोड अब बंद हो गए हैं। इसरो को उम्मीद है कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान 22 सितंबर के आसपास फिर से काम करना शुरू कर देंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे'विक्रम लैंडर' को स्लीप मोड में सेट कर दिया गया हैउम्मीद है कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान 22 सितंबर के आसपास फिर से काम करना शुरू कर देंगेपेलोड द्वारा एकत्र किया गया डेटा पृथ्वी पर भेज दिया गया है

Vikram Lander has been set into sleep mode: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने घोषणा की कि 'विक्रम लैंडर' को सोमवार सुबह लगभग 08 बजे (भारतीय मानक समय) स्लीप मोड में सेट कर दिया गया है। इसरो ने कहा कि पेलोड द्वारा एकत्र किया गया डेटा पृथ्वी पर भेज दिया गया है और पेलोड अब बंद हो गए हैं। इसरो को उम्मीद है कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान 22 सितंबर के आसपास फिर से काम करना शुरू कर देंगे।

इसरो ने एक्स पर पर बताया कि विक्रम लैंडर लगभग 08:00 बजे स्लीप मोड में सेट हो गया है।  पेलोड अब बंद कर दिए गए हैं। लैंडर रिसीवर चालू रखे गए हैं।  सौर ऊर्जा ख़त्म हो जाने और बैटरी खत्म हो जाने पर विक्रम, प्रज्ञान के बगल में स्लीप मोड में चला जाएगा।

इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को बताया कि  ‘विक्रम’ लैंडर उम्मीद भरे एक प्रयोग से सफलतापूर्वक गुजरा और इसने चंद्रमा की सतह पर एक बार फिर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। इसरो ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि कमांड मिलने पर ‘विक्रम’ (लैंडर) ने इंजनों को ‘फायर’ किया, अनुमान के मुताबिक करीब 40 सेंटीमीटर तक खुद को ऊपर उठाया और आगे 30-40 सेंटीमीटर की दूरी पर सुरक्षित लैंड किया। 

इसरो ने कहा कि इस प्रक्रिया से भविष्य में ‘सैंपल’ वापसी और चंद्रमा पर मानव अभियान को लेकर आशाएं बढ़ गई हैं। ‘विक्रम’ की प्रणालियां ठीक तरह से काम कर रही हैं और वे ठीक हालत में हैं, लैंडर में मौजूद रैम्प और उपकरणों को बंद किया गया और प्रयोग के बाद पुन: सफलतापूर्वक तैनात किया गया।

बता दें कि भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के ‘विक्रम’ लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इतिहास रच दिया था। भारत चंद्रमा की सतह पर पहुंचने वाला चौथा देश और इसके दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।

टॅग्स :इसरोचंद्रयान-3चंद्रयानचंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"भारत चंद्रमा पर उतर चुका है, जबकि हम...": पाकिस्तानी सांसद ने कराची में सुविधाओं की कमी पर कही ये बात

भारतब्लॉग: अंतरिक्ष में फैले कचरे को साफ करने की कवायद

भारतISRO को मिली कामयाबी, 3-D रॉकेट इंजन का किया सफल परीक्षण, मिशन पर क्यों है कारगर, यहां पढ़ें

विश्वनासा का 'आर्टेमिस III' चंद्रमा पर पौधों की खेती का लगाएगा पता: जानिए इस मिशन के बारे में सबकुछ

भारत'भारत का लक्ष्य 2030 तक मलबा मुक्त अंतरिक्ष मिशन हासिल करना है', आईएडीसी वार्षिक सम्मेलन में बोले इसरो प्रमुख सोमनाथ

भारत अधिक खबरें

भारतGhatkopar hoarding collapse: मुंबई पुलिस ने बिलबोर्ड मालिक भावेश भिंडे को किया गिरफ्तार

भारतMaharashtra LS Polls 2024: नासिक में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामान की जांच की

भारतSwati Maliwal assault case: मारपीट की घटना को लेकर स्वाति मालीवाल ने पुलिस में की शिकायत, रिकॉर्ड कराए अपने बयान

भारतBihar Politics News: जिस तरह सूरज का उगना तय वैसे ही नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय..., भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया

भारतWeather Alert: 5 दिन रहे सतर्क, उत्तर-पश्चिम भारत में लू को लेकर अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दिखेगा असर, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा, जानिए अपने शहर का हाल