लाइव न्यूज़ :

Top Evening update: दिल्ली हिंसा पर पक्ष-विपक्ष में ठनी, पीएम से मिले सीएम, पढ़े एक साथ बड़ी खबरें

By भाषा | Updated: March 3, 2020 18:25 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उनसे हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्व दिल्ली की स्थिति पर चर्चा की। केजरीवाल ने मोदी से हिंसा के लिये जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया चाहे वे किसी भी दल के हों।

Open in App
ठळक मुद्देरामलीला मैदान आ रहे कम से कम 185 विद्यार्थियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मनीष सिसोदिया ने पूर्वोत्तर दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा कर वहां पर चल रहे राहत अभियान की समीक्षा की।

मंगलवार शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

नई दिल्लीः राज्यसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा को लेकर मंगलवार को गतिरोध जारी रहने के बीच विपक्ष ने दावा किया कि इस विषय पर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है लेकिन संसद में नहीं बोलने दिया जा रहा है तथा सदन में इस मुद्दे पर चर्चा होने से स्थिति बिगड़ने के बजाय उसे सामान्य बनाने में मदद मिलेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उनसे हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्व दिल्ली की स्थिति पर चर्चा की। केजरीवाल ने मोदी से हिंसा के लिये जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया चाहे वे किसी भी दल के हों।

सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार करने के ट्वीट को लेकर जारी अटकलों पर एक तरह से विराम लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को सौंपेंगे जिनका जीवन एवं कार्य प्रेरणा देने वाला हो। उन्होंने लोगों से ऐसी महिलाओं की गाथा उनके साथ साझा करने का अनुरोध किया है।

संशोधित नागरिकता कानून और उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मंगलवार को यहां रामलीला मैदान आ रहे कम से कम 185 विद्यार्थियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्वोत्तर दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा कर वहां पर चल रहे राहत अभियान की समीक्षा की।

नोएडा के दो निजी स्कूलों ने मंगलवार से अगले कुछ दिन के लिए अपने यहां कक्षाएं रद्द कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक छात्र के पिता में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

चीन से शुरू हुये कोरोना वायरस का असर अब देश के दवा उद्योग में दिखना शुरू हो गया है। सरकार ने 26 तरह की दवा सामग्री और पैरासेटामोल, विटामिन बी1 और बी12 सहित कुछ दवाओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच शेयर बाजारों में मंगलवार को सात कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने भरोसा दिलाया है कि वह जानलेवा कोरोना वायरस के आर्थिक प्रभाव को थामने के लिए नीतिगत उपाय करेगा। इससे शेयर बाजारों में गिरावट थम गई।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 0-2 से गंवाने के बाद भी भारतीय टीम मंगलवार को जारी नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार है जबकि कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी (57 किग्रा) और अशीष कुमार (75 किग्रा) एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के शुरुआती दौर में मंगलवार को यहां अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंतिम-16 में पहुंचे। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रदिल्ली हिंसादिल्ली क्राइमखेलविराट कोहलीआईसीसीअरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदीसोशल मीडियाकांग्रेसभरत अरुण
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार