लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बाजार जा रहे एक कश्मीरी पंडित को आतंकवादियों ने मारी गोली, उमर अब्दुल्ला ने हमले की निंदा कर जताया दुख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2023 13:49 IST

मामले में ताजा अपडेट देते हुए कश्मीर जोन की पुलिस ने कहा है कि ‘‘उनके (मृत कश्मीरी पंडित) गांव में सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया गया है। इस बार पुलवामा में बैंक में काम करने वाले एक युवक की हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार, बाजार जा रहे कश्मीरी पंडित पर हमला कर गोली मारी गई है।

श्रीनगर:जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने रविवार को कश्मीरी पंडित समुदाय के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई और पीड़ित की पहचान दक्षिण कश्मीर के जिले में अचन इलाके के निवासी संजय शर्मा के तौर पर हुई है। उनकी उम्र करीब 40 वर्ष थी। 

क्या है पूरा मामला

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने बैंक में काम करने वाले एक सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना घटी है जब वह बाजार जा रहा था। संजय को गोली लगने के बाद वह घायल हो गया था जिसे तुरंत जिला अस्पताल में पहुंचाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। 

युवक की हालत पर बोलते हुए जिला अस्पताल (पुलवामा) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तुला ने बताया कि जब शख्स को अस्पताल में लाया गया था तो उसकी मृत्यु हो गई थी। आपको बता दें कि इससे पहले 24 फरवरी को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में भी आतंकवादियों ने गोली चलाई थी जिसमें एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

कश्मीरी पंडित की हत्या पर क्या बोली कश्मीर जोन की पुलिस 

मामले में बोलते हुए कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्विटर पर लिखा है कि ‘‘आतंकवादियों ने पुलवामा में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित अचन निवासी काशीनाथ शर्मा के बेटे संजय शर्मा पर गोली चला दी। घटना के वक्त वह स्थानीय बाजार जा रहे थे।’’ 

उन्होंने कहा कि शर्मा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आगे बताया, ‘‘उनके गांव में सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।’’ 

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर हमले की निंदा की

इस पर बोलते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया है और कहा है कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अचन के संजय पंडित के निधन का खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। उन्होंने आगे लिखा है कि संजय एक बैंक में काम कर रहा था और आज सुबह वह आतंकियों द्वारा मारा गया है। 

उमर अब्दुल्ला ने आगे लिखा है कि मैं इस हमले को लेकर स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं और उसके प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :कश्मीरी पंडितजम्मू कश्मीरआतंकी हमलाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र