लाइव न्यूज़ :

नाबालिग के प्यार में दिल हार बैठी महिला, साथ रहने के लिए मेरठ से पहुंची शामली; शादी की जिद पर अड़ी

By अंजली चौहान | Updated: May 22, 2024 11:37 IST

Minor Love Story:शामली में नाबालिग के परिवार ने दावा किया कि महिला पिछले कुछ दिनों से उनके घर में रह रही थी और जब उसे जाने के लिए कहा गया, तो उसने खुद को मारने की धमकी दी।

Open in App

Minor Love Story: उत्तर प्रदेश से एक ऐसे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान करने कर दिया है। प्यार की ऐसी दास्तां सुन पुलिस भी हक्का-बक्का रह गई और देखते ही देखते मामला पूरे इलाके में फैल गया। दरअसल, मेरठ की रहने वाली एक महिला को शामली के एक नाबालिग से प्यार हो गया। बेमेल प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि महिला अपना सबकुछ छोड़ नाबालिग के पास रहने के लिए उसके घर चली गई।

16 वर्षीय प्रेमी के घर में 25 वर्षीय महिला रहना चाहती है जिसके लिए उसने सभी हदें पार कर दी। हालांकि, महिला के इस कृत्य से नाबालिग का परिवार परेशान है और पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है। शामली में नाबालिग के परिवार ने दावा किया कि महिला पिछले कुछ दिनों से उनके घर में रह रही थी और जब उसे जाने के लिए कहा गया, तो उसने खुद को मारने की धमकी दी।

पीड़ित परिवार कानून से मांग रहा मदद 

लड़के के परिवार ने पुलिस और शामली के जिलाधिकारी से मदद मांगी है। लड़के के पिता और अन्य रिश्तेदारों ने पहले स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और जब वे मामले को सुलझाने में विफल रहे तो परिवार शामली जिला मजिस्ट्रेट के पास गया। 

नाबालिग लड़के के पिता का कहना है, "मेरा बेटा पढ़ा-लिखा नहीं है। वह कोई काम नहीं करता। उसकी सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती हो गई और अब वह यहीं रह रही है और धमकी दे रही है कि अगर हमने उसे बाहर निकाला तो वह आत्महत्या कर लेगी।''

पुलिस कर रही जांच

मामले के पुलिस थाने में आने के बाद शामली पुलिस ने 25 वर्षीय महिला को समझाबुझा कर उसके घर वापस भेज दिया। रिश्तेदारों द्वारा महिला को मेरठ ले जाया गया लेकिनपरिवार ने उसे वहां रखने से इनकार कर दिया क्योंकि "उसने उनका नाम खराब कर दिया है।"

स्टेशन हाउस ऑफिसर (कैराना) वीरेंद्र कुमार ने बुधवार को कहा, “यह हमारे लिए भी एक अजीब स्थिति है। महिला नाबालिग के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पुलिस ने उसे महिला कल्याण शाखा को सौंप दिया था, लेकिन वह वहां से भी लौट आई। उसके माता-पिता को थाने में बुलाया गया है। अगर वे उसे वापस नहीं ले गए तो उसे महिला आश्रय गृह भेज दिया जाएगा।''

टॅग्स :अजब गजबरिलेशनशिपउत्तर प्रदेश समाचारमेरठशामली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO