लाइव न्यूज़ :

पंजाब में आज से 'मान' की सरकार, भगवंत मान ने 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, कहा- हमें यहीं रहकर देश ठीक करना है

By अनिल शर्मा | Published: March 16, 2022 1:41 PM

 खटकर कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने इस दौरान कहा, हमें यहां रहकर अपना देश ठीक करना है। दूसरे देशों में हमें धक्के नहीं खाने। यहीं रहकर काम करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभगवंत मान ने पंजाब के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लीशपथ समारोह में पुरुष पीली पगड़ी पहने और महिलाएं पीले रंग के दुपट्टे ओढ़े नजर आईं

खटकर कलां: स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राज्य के शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मान को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। मान ने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण की। ऐसा पहली बार हुआ जब राजभवन के बजाय एक गांव में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई आप नेता मौजूद रहे। भगवंत मान की पूर्व पत्नी और उनके बच्चे भी समारोह में हिस्सा लिया।

 खटकर कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने इस दौरान कहा, हमें यहां रहकर अपना देश ठीक करना है। दूसरे देशों में हमें धक्के नहीं खाने। यहीं रहकर काम करेंगे। खेती, रोजगार, व्यापार, स्कूल, अस्पताल कहानी बहुत उलझी पड़ी है। आप लोगों के साथ मिलकर इसे सुलझाना है।

मान ने अपने संबोधन में आगे कहा कि यहां आने की एक खास वजह है। पहले शपथ ग्रहण राजमहलों में होते थे। अब शपथ ग्रहण समारोह शहीदों के गांव आया है। जिन्होंने हमें ये देश दिया उन्हें याद तो करें, केवल 23 मार्च और 28 सितंबर को थोड़ी याद करना है। वे हमारे दिल में बसे हैं। 

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल मॉडल का जिक्र करते हुए भगवंत मान ने कहा कि जैसे दिल्ली में लोग विदेशों से स्कूल देखने आते हैं, मोहल्ला क्लीनिक देखने आते हैं वैसे ही हम पंजाब में स्कूल और अस्पताल ऐसे बनाएंगे कि विदेशों से लोग यहां स्कूल और अस्पताल देखने आएंगे।

शपथ समारोह में पुरुष पीली पगड़ी पहने और महिलाएं पीले रंग के दुपट्टे ओढ़े नजर आईं। भगवंत मान (48) ने राज्य के लोगों को शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया था। मान ने कहा था कि उनके साथ पंजाब के तीन करोड़ लोग शपथ लेंगे। उन्होंने कहा था कि पूरा पंजाब, भगत सिंह और बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ लेगा। मान ने पंजाबी में ट्वीट किया, ‘‘ सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। भगत सिंह और बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां गांव में शपथ लेगा। ’’

समारोह में पहुंचे पंजाबी गायक गुरदास मान ने कहा, "जो नई सरकार आम आदमी पार्टी की बनी है, उसमें लगता भी है कि सभी आम आदमी हैं। पार्टी आम है परन्तु विचार खास हैं। पंजाब खुशहाल हो, सुख शांति हो।" गौरतलब है कि आप ने पंजाब विधानसभा चुनावों में 117 में से 92 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया और शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन एवं कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया।

टॅग्स :भगवंत मानअरविंद केजरीवालपंजाबपंजाब विधानसभा चुनावभगत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी का केजरीवाल पर पलटवार, कहा- विचारधारा के लिए सत्ता छोड़ने में दोबारा नहीं सोचेंगे

भारत"अरविंद केजरीवाल अब अपराधी बन गए हैं, स्वाति मालीवाल की घटना से यह साबित हो गया है", हिमंत बिस्वा सरमा का 'आप' नेता पर हमला

भारत'अरविंद केजरीवाल के सहयोगी ने मुझे थप्पड़ मारा, लात मारी': स्वाति मालीवाल ने मामले में चुप्पी तोड़ते हुए लगाए आरोप

भारतWeather Alert: 5 दिन रहे सतर्क, उत्तर-पश्चिम भारत में लू को लेकर अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दिखेगा असर, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा, जानिए अपने शहर का हाल

भारतदिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में लगी आग, घटना का वीडियो आया सामने

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "राहुल गांधी संविधान की नहीं कांग्रेस की चिंता करें, जिसे उन्होंने बर्बाद कर दिया है", आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस नेता पर हमला

भारतराजनाथ सिंह ने कहा- "अब तो पाकिस्तान भी भारत के शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरने को स्वीकार कर रहा"

भारतGhatkopar hoarding collapse: मुंबई पुलिस ने बिलबोर्ड मालिक भावेश भिंडे को किया गिरफ्तार

भारतMaharashtra LS Polls 2024: नासिक में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामान की जांच की

भारतSwati Maliwal assault case: मारपीट की घटना को लेकर स्वाति मालीवाल ने पुलिस में की शिकायत, रिकॉर्ड कराए अपने बयान