शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

By अंजली चौहान | Updated: May 15, 2026 11:26 IST2026-05-15T11:26:49+5:302026-05-15T11:26:55+5:30

NEET UG 2027: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से NEET UG परीक्षा कंप्यूटर आधारित प्रारूप में आयोजित की जाएगी।

Education Minister Dharmendra Pradhan announces medical exams will be conducted on computers in 2027 | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

NEET UG 2027: भारत में एमबीबीएस करने के लिए दी जाने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट में लीक के बढ़ते मामले को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कहा कि पुनः परीक्षा की नई तारीखें 21 जून के लिए घोषित कर दी गई हैं, परीक्षा 3 मई को हुई थी और 7 मई को NTA को एक शिकायत मिली कि गेस पेपर में कुछ ऐसे सवाल थे जो इस बार के प्रश्न पत्रों में भी मौजूद थे।

दरअसल,  शुक्रवार, 15 मई को नीट की परीक्षा दोबारा से आयोजित की जाने की घोषणा की गई है। 3 मई को हुई परीक्षा अब 21 जून को दोबारा होगी। 

प्रधान ने कहा, उच्च शिक्षा विभाग ने तुरंत जांच शुरू की और इसे एक सरकारी एजेंसी को सौंप दिया... उन्होंने राज्य एजेंसियों से संपर्क किया और 12 मई तक हमें इस बात की पुष्टि हो गई कि, गेस पेपर की आड़ में, असल परीक्षा के प्रश्न सचमुच लीक हो गए थे।"

वह यह भी कहते हैं, "हम नहीं चाहते थे कि कोई भी योग्य छात्र, धोखेबाज उम्मीदवारों की चालबाज़ियों या शिक्षा माफिया की साज़िशों के कारण अपने अधिकारों से वंचित रह जाए... पिछली बार सामने आई अनियमितताओं के बाद, राधाकृष्णन समिति का गठन किया गया था, और हमने 2025 और 2026 दोनों के लिए उसकी सिफारिशों को अक्षरशः लागू किया। इसके बावजूद, यह घटना घटित हुई। इसलिए, हमारा पहला फैसला परीक्षा को रद्द करना था।"

धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक मामले पर कहा कि साल 2027 से नीट की परीक्षाएं पेपर पर नहीं बल्कि ऑनलाइन ली जाएगी। जिससे पेपर लीक को रोका जा सके। 
 

Web Title: Education Minister Dharmendra Pradhan announces medical exams will be conducted on computers in 2027

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे