लाइव न्यूज़ :

पंजाब के बाद अब हिमाचल और हरियाणा की बारी, 15 पूर्व विधायक, मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता आप में शामिल, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 14, 2022 5:10 PM

आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता ने कहा कि पंजाब में जीत के बाद अब हरियाणा की बारी है।

Open in App
ठळक मुद्देशहरी निकाय और पंचायत चुनाव पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी।रोजगार का कोई साधन नहीं बचा है और युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से मोहभंग हो गया है।

नई दिल्लीः आप नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि पंजाब में जीत के बाद अब हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बारी है। हरियाणा के 15 पूर्व विधायक, मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि हम इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मुझे विश्वास है कि हम हरियाणा में सरकार बनाएंगे। पंजाब में AAP की जीत के बाद हरियाणा में भी लहर चल रही है लोग कह रहे हैं पंजाब में अच्छी सरकार आ गई है।

आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता ने कहा कि पंजाब में जीत के बाद अब हरियाणा की बारी है। गुप्ता ने कहा कि राज्य में शहरी निकाय और पंचायत चुनाव पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी।

पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली प्रचंड बहुमत से उत्साहित गुप्ता ने राज्य की भाजपा-जजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हरियाणा में कानून-व्यवस्था बिगड़ी हुई है। हरियाणा बलात्कार की राजधानी बना हुआ है। रोजगार का कोई साधन नहीं बचा है और युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

इन्हीं कारणों से सभी का भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से मोहभंग हो गया है।’’ उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने आप को वोट देकर अपने लिए ईमानदार सरकार चुनी है और आने वाले वक्त में हरियाणा की जनता भी ऐसा ही करेगी। सत्येंद्र जैन ने दावा किया कि पंजाब में पहली बार 13 चिकित्सक विधायक चुने गए हैं।

उन्होंने यह बात पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक दिन बाद कही, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) को 117 में से 92 सीटों पर जीत मिली है। आप के वरिष्ठ नेता जैन ने ट्वीट किया, ''भारत में रचा गया राजनीतिक इतिहास। पंजाब में पहली बार 13 डॉक्टर आम आदमी पार्टी के विधायक चुने गए हैं।

जीवन रक्षक अब जनप्रतिनिधि बन गए हैं।'' उन्होंने पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए डॉक्टरों की सूची भी पोस्ट की। विधायक चुने गए डॉक्टरों में बंगा से सुखविंदर कुमार सुखी, चब्बेवाल से राजकुमार चब्बेवाल, तरनतारन से कश्मीर सिंह सोहल, शाम कहुरासी से रवजोत सिंह, चमकौर साहिब से चरणजीत सिंह, नवांशहर से नछत्तर पाल, अमृतसर दक्षिण से इंदरबीर निज्जर और अन्य शामिल हैं।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyहिमाचल प्रदेशहरियाणापंजाब विधानसभा चुनावPunjab Assembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: रॉबर्ट वाड्रा ने मणिशंकर अय्यर को कहा- 'बड़बोला', दिग्विजय सिंह को 'अनुभवहीन' और केजरीवाल को बताया 'अवसरवादी'

भारत'ध्रुव राठी के वीडियो से मुझे मिल रही रेप की धमकी', स्वाति मालीवाल ने 'X' पर शेयर किया स्क्रीनशॉट

भारतNew Born Baby Care Hospital Fire: 'अस्पताल में होता था अवैध धंधा', पड़ोसियों ने खोल दी सच्चाई

भारतVivek Vihar Fire Accident: शिशुओं को 'फरिश्ते योजना' से मिलेगा इलाज, दोषियों को मिलेगी सजा, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिए निर्देश

भारतAgniveer Scheme: '4 साल बाद 75% अग्निवीरों का जीवन बर्बाद', राहुल गांधी पर अमित शाह का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतPhalodi Maximum Temperature: फलोदी में तापमान 51 डिग्री, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, गंगानगर, चूरू, पिलानी, कोटा, जोधपुर और जयपुर का बुरा हाल

भारत'पीओके भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा, हम लोग पाकिस्तान से लेकर ही रहेंगे', एक चुनावी सभा में बोले अमित शाह

भारतChandauli Lok Sabha Seat: पीएम मोदी के करिश्मे से ही महेंद्र नाथ पांडे की चंदौली में होगी जीत , सपा के वीरेंद्र सिंह दे रहे हैं कड़ी टक्कर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उड़नखटोला भी दे रहा है धोखा, रास्ते में तेल हुआ खत्म, हेलिकॉप्टर हुआ खड़ा

भारतकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 'समान नागरिक संहिता', 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर बड़ा वादा किया