लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Karauli: 'पानी में पैसा कमाने का पाप किया', राजस्थान में कांग्रेस पर बरसे मोदी

By धीरज मिश्रा | Published: April 11, 2024 4:02 PM

PM Modi In Karauli: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान में थे। यहां उन्होंने करौली लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। भारी संख्या में करौली की जनता पीएम मोदी को सुनने के लिए पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि करौली धौलपुर की यह धरती भक्ति और शक्ति की धरती हैकांग्रेस दशकों तक गरीबी हटाओ का नारा देती रहीमोदी ने 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया

PM Modi In Karauli: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान में थे। यहां उन्होंने करौली लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। भारी संख्या में करौली की जनता पीएम मोदी को सुनने के लिए पहुंची। पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि करौली धौलपुर की यह धरती भक्ति और शक्ति की धरती है। उन्होंने कहा कि 4 जून को क्या परिणाम होगा।

यहां की जनता ने बता दिया है। करौली की जनता ने बता दिया है 4 जून 400 पार। पूरा राजस्थान कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। 2024 का लोकसभा चुनाव कौन सांसद बनेगा, कौन नहीं बन सकता। इतने भर का नहीं है। यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प देने का चुनाव है। पिछले 10 वर्षों में बीजेपी ने उन समस्या के समाधान निकाले। जिन समस्या के आगे कांग्रेस ने हाथ खड़े कर लिए।

कांग्रेस दशकों तक गरीबी हटाओ का नारा देती रही। मोदी ने 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया। कांग्रेस ने किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया। भाजपा सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए काम कर रही है। 10 करोड़ किसानों पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है। आप सब जानते हैं मोदी आराम करने के लिए पैदा नहीं हुआ मोदी मेहनत करता है क्योंकि मोदी के लक्ष्य बहुत बड़े हैं। ऐसे लक्ष्य जो आप सबसे जुड़े हैं। आपके बच्चों, देश के युवाओं से जुड़े हैं। कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने युवाओं की नौकरी में लूट के मौके तलाशे हैं।

पेपर लीक उद्योग खड़ी हो गई। मोदी ने गारंटी दी थी हमारी सरकार बनने के बाद पेपर लीक माफिया वाले जेल जाएंगे। पूरे देश में मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा है। वह लोग भ्रष्टाचार को बचाने के लिए निकले हैं। मोदी को कितनी भी धमकियां दे दें। भ्रष्टाचारियों को जेल जाना होगा। यह मोदी की गारंटी है। 

टॅग्स :राजस्थानराजस्‍थान चुनावनरेंद्र मोदीBJPमोदीमोदी भक्तलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी बोले- महंगाई भाजपा की मां और बेरोजगारी बाप, केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा-चुनावी पोस्टर में अपने मां-बाप का नाम क्यों नहीं दे रहे हैं?

भारतLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों में 66.95 प्रतिशत मतदान, निर्वाचन आयोग ने कहा-45.1 करोड़ लोगों ने वोट डाला, देखें फेज दर फेज आंकड़े

क्राइम अलर्टKota: बिटिया जिंदगी की जंग हारी, माता-पिता की इस गलती से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

भारतJharkhand Lok Sabha Elections 2024: मंत्री आलमगीर आलम अरेस्ट, बैकफुट पर क्यों कांग्रेस, राजद और झामुमो, अभी तीन चरण में 10 सीट पर वोटिंग, क्या होगा समीकरण

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: आपका आरक्षण, देश का लोकतंत्र और संविधान खत्म करेंगे!, राजद प्रमुख लालू यादव ने भाजपा पर बोला हमला, सतर्क और सावधान हो जाइए...

भारत अधिक खबरें

भारतKupwara LOC intrusion: टंगडार में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर, गोलीबारी जारी

भारतPoK पर नियंत्रण खोना, 'गलती' या 'कमजोरी', विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला

भारतVIDEO: एक पत्रकार ने स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले पर सवाल पूछा तो अखिलेश ने जवाब दिया, 'उससे ज्यादा और जरूरी चीजें हैं'

भारतLok Sabha Election 2024 Phase 5: मुंबई की 13 सीटों पर पांचवें चरण में होगा मतदान, इन दिग्गजों पर रहेगी सबकी नजर; जानें हॉट सीटों का समीकरण

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में खेला जारी, कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे कुमार सत्यम दुबे भाजपा में, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता असीत नाथ तिवारी भी शामिल