लाइव न्यूज़ :

कोयंबटूर कार सिलेंडर विस्फोट मामले में एनआईए का एक्शन, तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के तीन राज्यों में छापेमारी जारी-सूत्र

By अंजली चौहान | Updated: February 15, 2023 10:36 IST

दक्षिण भारत के तीन राज्यों के अलग-अलग इलाकों में एनआईए द्वारा छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि तीनों राज्यों के 60 से अधिक ठिकानों पर एनआईए संदिग्ध आईएसआईएस समर्थकों के संबंध में ये तलाशी कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्दे राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा दक्षिण भारत के तीन राज्यों में छापेमारी जारीतमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में जांच एजेंसी अलग-अगल स्थानों पर तलाशी ले रही हैयह मामला कोयंबटूर में एक कार में सिलेंडर ब्लास्ट का है

कोयंबटूर कार सिलेंडर विस्फोट मामले में बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की छापेमारी जारी है। सूत्रों के मुताबिक, सिलेंडर विस्फोट मामले में दक्षिण भारत के तीन राज्यों के अलग-अलग इलाकों में एनआईए द्वारा छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि तीनों राज्यों के 60 से अधिक ठिकानों पर एनआईए संदिग्ध आईएसआईएस समर्थकों के संबंध में ये तलाशी कर रही है। 

वहीं, कर्नाटक में 45 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की जा रही है। मामला पिछले साल 23 अक्टूबर का है जब सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील उक्कडम क्षेत्र में कोट्टाईमेडु में कोट्टई ईश्वरन मंदिर के सामने कार में गैस सिलेंडर फटने के कारण एक संदिग्ध आतंकी जेम्स मुबीन मारा गया था। दिवाली से एक दिन पहले हुए इस हमले को 'लोन वुल्फ' हमला करार दिया गया। 

आतंकी के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद 

एनआईए ने दावा किया है कि मुबीन वैश्विक आतंकी संगठन का सदस्य था और वह कई दिनों ने आत्मघाती हमले की योजना बना रहा था। हमले के बाद जब एनआईए ने अपनी जांच शुरू की तो उन्होंने जनवरी में जमीशा मुबीन के घर पर तलाशी ली थी। पुलिस ने घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान और कई आपत्तिजनक दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। कोयंबटूर में हमले को लेकर अलग-अलग स्थानों के लिए रोडमैप भी तैयार किया गया था, जो पुलिस ने बरामद किया। 

टॅग्स :एनआईएकोयंबटूरTamil Naduकेरलकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी