लाइव न्यूज़ :

पुलिस के साथ धक्का मुक्की के आरोप में आरएसएस के पांच कार्यकर्ताओं पर केस, TPDK का आरोप- शहर में अराजकता फैला रहा संघ

By आजाद खान | Updated: January 2, 2022 15:23 IST

थनथई पेरियार द्रविड़र कज़ख़म का कहना है कि आरएसएस के ऐसे प्रोग्राम से शहर में अराजकता फैलेगी और इससे लोगों का डर और बढ़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के साथ धक्का मुक्की और काम में बाधा डालने के आरोप में पांच आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज हुआ है।इस मामले में पुलिस ने आरएसएस के प्रोग्राम का विरोध करने वाले कई लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्कूल में घुसने की बात से इंकार किया है।

तमिलनाडु: तमिलनाडु के कोयंबटूर में पांच आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज होने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ये कार्यकर्ता पुलिस को अपना काम करने से रोक रहे थे और इन पर पुलिस वालों के साथ धक्का मुक्की करने का भी आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, आरएसएस कार्यकर्ता एक निजी स्कूल में अपना एक प्रोग्राम कर रहे थे, इतने में थनथई पेरियार द्रविड़र कज़ख़म समेत कई वामपंथी समूहों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। ये समूह चाहते थे कि आरएसएस का यह प्रोग्राम न हो क्योंकि इससे लोगों में डर का माहौल बनेगा। इस बीच प्रदर्शन कर रहे समूहों से बहस करने के लिए आरएसएस कार्यकर्ता स्कूल से बाहर आना चाहते थे जिसे पुलिस रोकती थी। बताया जा रहा है कि यह घटना तब ही घटी और इसके बाद उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

क्या है पूरा मामला

आरएसएस कार्यकर्ता एक निजी स्कूल में अपना कार्यक्रम कर रहे थे जिसका विरोध थनथई पेरियार द्रविड़र कज़ख़म समेत कई वामपंथी समूहों कर रहे थे। मामले को शांत करने के लिए विरोध कर रहे समीहों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। इसी बीच आरएसएस कार्यकर्ता निजी स्कूल से बाहर आकर विरोध कर रहे लोगों से बात करना चाहते थे। पुलिस ने हालात को भांपते हुए उन लोगों से कहा कि स्कूल से बाहर नहीं निकले, लेकिन आरएसएस कार्यकर्ताओं ने उनकी एक न सुनी और उनसे बहस करने लगे। बहस के दौरान पुलिस वालों से उनकी हाथा बाई भी हुई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है। उनका आरोप है कि वे पुलिस को अपना काम नहीं करने दे रहे थे और उनके साथ धक्का मुक्की भी की है।

क्यों थनथई पेरियार द्रविड़र कज़ख़म कर रहे थे विरोध

थनथई पेरियार द्रविड़र कज़ख़म के साथ कई अन्य वामपंथी समूह भी घटनास्थल पर मौजूद थे। विरोध कर रहे थनथई पेरियार द्रविड़र कज़ख़म का कहना था कि शहर में आरएसएस द्वारा ऐसे प्रोग्राम से लोगों में डर का माहौल बढ़ेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इससे शहर और राज्य में अराजकता फैलेगी। इस घटना पर बोलते हुए पुलिस आयुक्त प्रदीप कुमार ने कहा, “हमारी परिसर के अंदर घुसने कि कोई इच्छा नहीं थी। हमने केवल आरएसएस के लोगों से कहा कि वे अंदर चले जाएं ताकि बाहर विरोध प्रदर्शन और नारेबाज़ी कर रहे लोगों के साथ उनकी झड़प न हो। इसी बीच कुछ लोगों के साथ कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई थी।”

टॅग्स :Tamil Naduआरएसएसकोयंबटूरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल