लाइव न्यूज़ :

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के लिए इस साल रिकॉर्ड 20.87 लाख आवेदन, 12 लाख महिला अभ्यर्थी, इस राज्य में हुए सबसे ज्यादा पंजीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2023 07:33 IST

आंकड़ों के मुताबिक इस साल 11.8 लाख महिला उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया है, जबकि इसकी तुलना में 9.02 लाख पुरूष उम्मीदारों ने पंजीकरण कराया है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन सात मई को होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे कुल 20.87 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं।जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.57 लाख अधिक है।सबसे अधिक पंजीकरण महाराष्ट्र से हैं, इसके बाद उत्तर प्रदेश का स्थान है।

नयी दिल्लीः मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी)-2023 के लिए रिकॉर्ड 20.87 लाख पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, जिनमें करीब 12 लाख महिला उम्मीदवार शामिल हैं। पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार, कुल 20.87 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.57 लाख अधिक है।

इस साल महिला उम्मीदवारों की संख्या, पुरूष उम्मीदवारों की तुलना में अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक इस साल 11.8 लाख महिला उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया है, जबकि इसकी तुलना में 9.02 लाख पुरूष उम्मीदारों ने पंजीकरण कराया है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन सात मई को होगा। सबसे अधिक पंजीकरण महाराष्ट्र से हैं, इसके बाद उत्तर प्रदेश का स्थान है।

इस बीच, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट (यूजी)-2023 के प्रश्न पत्र के माध्यम को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। एनटीए ने कहा कि अंग्रेजी चुनने वाले उम्मीदवारों को केवल अंग्रेजी में टेस्ट बुकलेट प्रदान की जाएगी और हिंदी चुनने वाले उम्मीदवारों को अंग्रेजी और हिंदी में द्विभाषी टेस्ट बुकलेट प्रदान की जाएगी।

साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं का चयन करने वाले उम्मीदवारों को चयनित क्षेत्रीय भाषा और अंग्रेजी में एक द्विभाषी टेस्ट बुकलेट भी प्रदान की जाएगी। पुस्तिका में सफेद रंग में अंग्रेजी और हिंदी का पेपर होगा और क्षेत्रीय भाषा पीले रंग में, उर्दू हरे रंग में उपलब्ध होगी।

नीट-यूजी बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस), बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस), बैचलर ऑफ आयुर्वेद, मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस), बैचलर ऑफ सिद्ध मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएसएमएस) , बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस), और बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) और बीएससी (एच) नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा है। 

भाषा इनपुट

टॅग्स :यूजी नीट परीक्षाMedical Education
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतनीट-यूजी, 2026 परीक्षा रद्द होने पर सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार ने जताया दुख, कहा- नीट की परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

भारतनीट-यूजी 2026 परीक्षाः देशभर के 551 और विदेश के 14 शहरों में 23 लाख पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल

भारतNEET UG 2026 Exam Today: एग्जाम सेंटर में 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, NTA ने जारी की फाइनल वार्निंग

भारतयूपी में 200 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी मनी पाने के लिए एक साल से भटक रहे मेडिकल छात्र, 25 हजार स्टूडेंट को 45 दिनों में वापस होनी थी यह रकम

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो