लाइव न्यूज़ :

देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में, आने वाले दिनों में इन राज्यों में भयंकर लू चलने की संभावना

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 21, 2024 11:58 AM

आने वाले दिनों में जिन राज्यों में अधिक लू चलने की संभावना है, वे हैं मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, बिहार और झारखंड। मौसम विज्ञानियों ने भविष्यवाणी की है कि कई स्थानों पर 20 दिनों तक लू चल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैंराष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाअप्रैल-जून की अवधि में सामान्य चार से आठ दिनों की तुलना में 10 से 20 दिनों तक लू चलने की उम्मीद

नई दिल्ली: चिलचिलाती गर्मी का मौसम वापस आ गया है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। देश के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 46 डिग्री सेल्सियस के बीच जा रहा है। सबसे अधिक प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल हैं। इस महीने चल रही लू का दूसरा दौर ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर रहा है, जबकि पहले दौर में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात के कई हिस्से प्रभावित रहे।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहर में आर्द्रता का स्तर 52 प्रतिशत था। मौसम विभाग ने दिन के समय आसमान मुख्य रूप से साफ रहने एवं तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसने बताया कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 150 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। 

शनिवार को कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से सात से आठ डिग्री ऊपर चला गया। आईएमडी ने कहा है कि अप्रैल में देश के विभिन्न हिस्सों में सामान्यतः एक से तीन दिन की तुलना में चार से आठ दिन लू चलने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे अप्रैल-जून की अवधि में सामान्य चार से आठ दिनों की तुलना में 10 से 20 दिनों तक लू चलने की उम्मीद है।

आने वाले दिनों में जिन राज्यों में अधिक लू चलने की संभावना है, वे हैं मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, बिहार और झारखंड। मौसम विज्ञानियों ने भविष्यवाणी की है कि कई स्थानों पर 20 दिनों तक लू चल सकती है। शनिवार को ओडिशा के बारीपदा और बौध में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम बंगाल के मिदनापुर और बांकुरा में क्रमशः 44.5 डिग्री सेल्सियस और 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारखंड के डाल्टनगंज और जमशेदपुर में क्रमशः 43.6 डिग्री सेल्सियस और 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टॅग्स :हीटवेवभारतीय मौसम विज्ञान विभागNew Delhiउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNarendra Modi In Azamgarh: 'देश-विदेश से जो भी ताकत इकट्ठी करनी है कर लो, सीएए खत्म नहीं कर सकते', पीएम मोदी ने दी चेतावनी

भारतबेंगलुरु येलो अलर्ट पर, पूरे हफ्ते भारी बारिश से शहर तरबतर रहेगा

भारतWeather updates: अगले दो दिन यूपी समेत इन राज्यों में IMD ने की लू की भविष्यवाणी, जानें दिल्ली के हाल

भारतपहली बार CAA के तहत 14 लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे गए, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

क्राइम अलर्टLatehar-Badaun Rape News: 26 वर्षीय शिक्षक ने नौ वर्षीय छात्रा से किया दुष्कर्म, महिला ने मौलवी पर बलात्कार का आरोप लगाया, मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "ममता बनर्जी पर भरोसा नहीं, वो पलटकर भाजपा खेमे में जा सकती हैं", अधीर रंजन चौधरी का तृणमूल प्रमुख पर एक और जबरदस्त हमला

भारतKupwara LOC intrusion: टंगडार में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर, गोलीबारी जारी

भारतSwati Maliwal Assault Case: केजरीवाल के 'विभव कुमार' की मुश्किल बढ़ी, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन

भारतNCBC Punjab and West Bengal: पंजाब-पश्चिम बंगाल में रोजगार आरक्षण कोटा बढ़ाने की सिफारिश, लोकसभा चुनाव के बीच एनसीबीसी ने अन्य पिछड़ा वर्ग दिया तोहफा, जानें असर

भारतCongress leader Alamgir Alam: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को झटका, मंत्री आलम पर शिकंजा, 6 दिन के लिए ईडी रिमांड, जानें तीन फेस चुनाव में क्या होगा असर