लाइव न्यूज़ :

"मोदी सरकार न गरीबी दूर कर पाई और न ही बेरोजगारी", जदयू प्रमुख ललन सिंह का सीधा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 3, 2023 07:02 IST

बिहार में सत्ता की अगुवाई करने वाले जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह)  ने भाजपा की अगुवाई वाले केंद्र सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि वह अपने सभी वादों को पूरा करने में फेल साबित हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू प्रमुख ललन सिंह ने भाजपा की अगुवाई वाले केंद्र की सरकार पर किया जबरदस्त हमलामोदी सरकार जनता के साथ किये अपनी किसी भी प्रतिबद्धता को पूरा करने में विफल रही हैमोदी सरकार युवाओं को धोखा दे रही है क्योंकि 2 करोड़ नौकरियों का वादा अब भी अधूरा है

पटना:बिहार में सत्ता की अगुवाई करने वाले जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह)  ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शिक्षकों को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र के बाद भाजपा की अगुवाई वाले केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की और कहा कि वह अपने किसी भी वादे को पूरा करने में फेल साबित हुई है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते गुरुवार को साल 2023 में शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले चरण में चयनित नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, "मोदी सरकार जनता के साथ किये अपनी किसी भी प्रतिबद्धता को पूरा करने में विफल रही है। इसके विपरीत बिहार की नीतीश सरकार ने अपनी सारी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है। बिहार सरकार गरीबी उन्मूलन और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "बिहार सरकार एक तरफ नौकरियां दे रही है, वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार युवाओं को धोखा दे रही है क्योंकि बीजेपी द्वारा किया गया 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा आज भी अधूरा है।"

इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) नेता नीतीश कुमार ने गुरुवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार देश के इतिहास और देश की विरासत को बदलने की कोशिश कर रही है। 

मुख्यमंत्री ने यह बात पटना में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की 'बीजेपी हटाओ, देश बचाओ' रैली को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा, "केंद्र की सरकार देश के इतिहास और देश की विरासत को बदलने की कोशिश कर रही है। हमें देश को ऐसी ताकतों से बचाना चाहिए। इसलिए हमने सभी विपक्षी दलों का एक गठबंधन बनाया है और उन सभी से कोशिश करने वालों के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया है, जो देश के इतिहास को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।”

इसके साथ ही जेडीयू नेता ने यह भी आरोप लगाया कि 'कुछ असामाजिक तत्व' देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि दोनों समुदायों के बीच विवाद का कोई मुद्दा नहीं है।

नीतीश कुमार ने कहा, "बीजेपी हिंदू और मुस्लिमों के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश करती है लेकिन हिंदू और मुस्लिमों के बीच ऐसा कोई मुद्दा है ही नहीं। ये लोग कुछ न कुछ करने की कोशिश करते हैं। साल 2007 के बाद से उन्होंने बहुत कुछ किया है। कुछ असामाजिक तत्व भी हैं, केंद्र उन्हें एकजुट करना चाहता है ताकि वे देश में तनाव पैदा कर सकें।"

मालूम हो कि देश के पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में 7-30 नवंबर के बीच मतदान होना तय है। सभी राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है।

माना जा रहा है कि ये चुनाव साल 2024 के आम चुनाव के लिए मंच तैयार करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में करीब 16 करोड़ मतदाता वोट देने की पात्रता रखते हैं।

टॅग्स :Lalan Singhजेडीयूनीतीश कुमारमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति