लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: नारायण मूर्ति ने बेंगलुरु में वोट करने के बाद कहा, "आज बहुत खुशी का दिन है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 26, 2024 08:09 IST

इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति अपनी पत्नी सुधा मूर्ति के साथ बेंगलुरु में लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हुए। ना

Open in App
ठळक मुद्दे इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने पत्नी सुधा मूर्ति के साथ बेंगलुरु में अपना वोट डाला मूर्ति ने लोगों से अपील की कि वो अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करें और वोटिंग जरूर करेंहमें पांच साल में एक बार संविधान द्वारा दिए गए अधिकार को क्रियान्वित करने का अवसर मिलता है

बेंगलुरु:इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति अपनी पत्नी सुधा मूर्ति के साथ बेंगलुरु में लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हुए। नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी शुरुआती मतदाताओं में से थे। अपना वोट डालने के बाद मूर्ति ने अन्य लोगों से अपील की कि वो अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करें और वोटिंग जरूर करें।  कर्नाटक में आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है।

एनआर नारायण मूर्ति ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "पांच साल में एक बार हमें हमारे संविधान द्वारा दिए गए अधिकार को क्रियान्वित करने का अवसर मिलता है कि हम खुद पर शासन करने के लिए किसी भी पार्टी का उम्मीदवार का चुनाव कर सकते हैं।

वोट डालने के बाद उन्होंने बेहद खुशी से कहा, “आज वोटिंग का दिन है, इसलिए आज मेरे लिए बहुत ख़ुशी का दिन है। आज वह दिन है, जब हम सभी को वोटिंग के अपने उस शक्ति का प्रयोग करने के लिए उत्साहित होना चाहिए।”

मालूम हो कि सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता आज सुबह 7 बजे से 1202 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए पोलिंग बूथ पर जुटना शुरू हो गये हैं।

लोकतंत्र के इस महापर्व के दूसरे चरण में 13 राज्यों सहित केंद्र शासित प्रदेशों के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। आज के दिन मौसम की स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है, जिससे मतदाता आराम से अपना वोट डाल सकते हैं। चुनाव आयोग के अनुसार मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुविधाओं समेत गर्म मौसम की स्थिति से निपटने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्गज सियासी धुरंधरों की किस्मत मतदाता ईवीएम बटन दबाकर 4 जून तक के लिए कैद कर देंगे। इसी क्रम में आज वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तिरुवनंतपुरम में शशि थरूर से लेकर मथुरा में हेमा मालिनी और मेरठ में अरुण गोविल समेत अन्य कई प्रमुख हस्तियों का भाग्य मतदाताओं द्वारा तय की जाएगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024इंफोसिसNarayana Murthyबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

क्राइम अलर्टआठ वर्षों से पति से अलग रह रही 43 वर्षीय महिला, 2021 में चंद्रगौड़ा से मुलाकात, टीवी धारावाहिकों में मेकअप काम देने के बहाने आने लगा घर, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज