लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान की ‘हॉट सीट’ बाड़मेर में कड़े मुकाबले के आसार!

By भाषा | Updated: April 7, 2019 14:07 IST

कांग्रेस ने इस सीट पर बीते कुछ दशकों में पहली बार किसी राजपूत को टिकट दिया है लेकिन देखना यह है कि वह अपनी सर्वसमाज के नेता की छवि के साथ 'जाट ही जीतेगा' के मिथक को तोड़ पाते हैं या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देबाड़मेर सीट पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस व भाजपा दोनों के ही उम्मीदवार हालिया विधानसभा चुनाव में अलग अलग सीटों पर हार गए थे।भाजपा ने जहां जातीय समीकरणों का फायदा उठाने के लिए एक बार फिर जाट उम्मीदवार को मैदान में उतारा हैकांग्रेस ने 'प्रतिबद्धता' को पूरा करने के लिए मानवेंद्र सिंह को टिकट दी है

राजस्थान के सबसे बड़े लोकसभा क्षेत्रों में से एक बाड़मेर सीट पर तय हो गया है कि कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह जसोल का मुकाबला भाजपा के कैलाश चौधरी से होगा। जहां बर्खास्त आईपीएस पंकज चौधरी बसपा के टिकट पर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश करेंगे।

बाड़मेर सीट पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस व भाजपा दोनों के ही उम्मीदवार हालिया विधानसभा चुनाव में अलग अलग सीटों पर हार गए थे। वहीं पंकज चौधरी का यह पहला चुनाव है। भाजपा ने जहां जातीय समीकरणों का फायदा उठाने के लिए एक बार फिर जाट उम्मीदवार को मैदान में उतारा है वहीं कांग्रेस ने 'प्रतिबद्धता' को पूरा करने के लिए मानवेंद्र सिंह को टिकट दी है जो विधानसभा चुनाव से ठीक पहले न केवल कांग्रेस में शामिल हुए बल्कि झालावाड़ सीट पर वसुंधरा राजे के सामने चुनाव भी लड़ा।

कांग्रेस ने इस तरह से दशकों बाद इस सीट पर किसी राजपूत को अपना उम्मीदवार बनाने का जोखिम उठाया है। बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल कहते हैं, 'जातीय समीकरण साफ तौर पर हमारे पक्ष में हैं। इसके अलावा राजपूतों के भी अच्छे खासे वोट हमें मिलने वाले हैं।' मुद्दा क्या होगा यह पूछे जाने पर पालीवाल कहते हैं,' मुद्दा वही है राष्ट्रवाद व नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना।'

वहीं बाड़मेर से कांग्रेस के विधायक मेवाराम जैन स्वाभाविक रूप से इस बात से सहमत नहीं हैं। उन्होंने 'भाषा' से कहा, 'जात वात से फर्क नहीं पड़ने वाला है। बाड़मेर सीट पर तो माहौल कांग्रेस के पक्ष में है और जीत भारी मतांतर से होगी।' मानवेंद्र सिंह भाजपा के कद्दावर नेता जसवंत सिंह के बेटे हैं और इस सीट से एक बार सांसद रह चुके हैं।

भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद कर्नल सोना राम के बजाय कैलाश चौधरी पर भरोसा जताया है। कैलाश 2013 में बायतू से विधायक रहे लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में हरीश चौधरी से हार गए। सोना राम तीन बार कांग्रेस व एक बार भाजपा से सांसद रहे हैं लेकिन उन्होंने दिसंबर में विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गए।

इस सीट पर बसपा ने बर्खास्त आईपीएस पंकज चौधरी को टिकट देकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। चौधरी जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं और उनका मानना है कि वह इलाके की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझते हैं और उन्हें सुलझाने की दिशा में काम करना चाहते हैं।

यह लोकसभा क्षेत्र पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो जिलों के विधानसभा क्षेत्रों तक फैली है और थार के रेतीले धोरों में पसरे इस लोकसभा क्षेत्र में कड़ी गर्मी पड़ती है। इन विधानसभा क्षेत्रों में जैसलमेर, शिव, बाड़मेर, बायतू, पचपदरा, सिवाना, गुडामलानी व चौहटन है। इनमें से सात सीटें इस समय कांग्रेस के पास हैं।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार जहां तक सीट पर जातीय समीकरणों की बात है तो यहां जाट व राजपूत वोटों के अलावा अनुसूचित जाति व अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या परिणामों को प्रभावित करती है। कांग्रेस ने इस सीट पर बीते कुछ दशकों में पहली बार किसी राजपूत को टिकट दिया है लेकिन देखना यह है कि वह अपनी सर्वसमाज के नेता की छवि के साथ 'जाट ही जीतेगा' के मिथक को तोड़ पाते हैं या नहीं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थानबाड़मेर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज