लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मीदवारों की लिस्ट, बाड़मेर से मानवेंद्र सिंह और जोधपुर से अशोक गहलोत के बेटे को मैदान में उतारा

By रामदीप मिश्रा | Published: March 28, 2019 11:40 PM

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को अलवर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं, मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर से मैदान में उतारा है। कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी मानवेंद्र सिंह पर ही दांव आजमाएगी।

Open in App

कांग्रेस ने राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 19 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का गुरुवार देर रात ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने जोधपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे बैभव गहलोत को टिकट दिया है। वहीं, पार्टी ने राजस्थान के अलावा 6 गुजरात की और 6 ही उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को अलवर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं, मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर से मैदान में उतारा है। कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी मानवेंद्र सिंह पर ही दांव आजमाएगी।उत्तर प्रदेश में संभल से जेपी सिंह, शाहजहांपुर से ब्रह्म स्वरूप सागर, झांसी से शिवशरण कुशवाहा, फूलपुर से पंकज निरंजन, महराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी और देवरिया से नियाज अहमद को टिकट दिया गया है।राजस्थान में जोधपुर सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा टोंक सवाई माधोपुर से नमो नारायण मीणा, उदयपुर से रघुवीर मीणा और कई अन्य नेताओं को टिकट मिला है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने यह 13वीं सूची जारी की है।दरअसल, बाड़मेर लोकसभा सीट सामान्य है। यहां गत लोकसभा चुनावों से ठीक पहले मौजूदा सांसद कर्नल सोनाराम ने बड़ा दांव खेला था और कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। मोदी लहर में उन्होंने सीट पर विजय पायी। हालांकि, बीजेपी को इस सीट से सोनाराम को लड़वाना महंगा पड़ गया। इससे उनके दिग्गज नेता और पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल का टिकट कटने से वे नाराज हो गए।

जसवंत सिंह के नाराज होने की वजह से रेगिस्तान में सियासी बंडवर खड़ा हो गया था और खुद निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए मैदान में आ गए थे। हालांकि हार का सामना करने के बाद यह सियासी तूफान खत्म नहीं हुआ और पिछले साल के आखिरी में हुए विधासभा चुनाव से ठीक पहले जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था और कांग्रेस के टिकट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने झालारापाटन सीट से चुनाव लड़ा और हार हार गए थे, जिसके बाद उन्हें बाड़मेर से टिकट दी गई है।

इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 262 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसराजस्थानउत्तर प्रदेशगुजरातबाड़मेरराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019जोधपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Politics News: जिस तरह सूरज का उगना तय वैसे ही नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय..., भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया

भारतWeather Alert: 5 दिन रहे सतर्क, उत्तर-पश्चिम भारत में लू को लेकर अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दिखेगा असर, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा, जानिए अपने शहर का हाल

भारतAmit Shah On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी थाईलैंड छुट्टी पर जाते हैं, मोदी सीमा पर दिवाली मनाते हैं', मधुबनी में बोले अमित शाह

भारतSaran Seat 2024: राजीव प्रताप रूडी के सामने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य, 2014-2019 में बीजेपी ने दी मात, 2024 में प्रतिष्ठा दांव पर, जानें क्या कहते हैं लोग...

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी बोले- महंगाई भाजपा की मां और बेरोजगारी बाप, केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा-चुनावी पोस्टर में अपने मां-बाप का नाम क्यों नहीं दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'अरविंद केजरीवाल के सहयोगी ने मुझे थप्पड़ मारा, लात मारी': स्वाति मालीवाल ने मामले में चुप्पी तोड़ते हुए लगाए आरोप

भारतGhatkopar hoarding collapse: मुंबई पुलिस ने बिलबोर्ड मालिक भावेश भिंडे को किया गिरफ्तार

भारतMaharashtra LS Polls 2024: नासिक में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामान की जांच की

भारतSwati Maliwal assault case: मारपीट की घटना को लेकर स्वाति मालीवाल ने पुलिस में की शिकायत, रिकॉर्ड कराए अपने बयान

भारतकोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन से भी साइड इफेक्ट्स का हुआ खुलासा- रिपोर्ट