लाइव न्यूज़ :

जानिए 30 नवंबर का इतिहास: मदर टेरेसा को सबसे सफल महिला बता प्रियंका बनीं दुनिया की सबसे सुंदर महिला

By भाषा | Published: November 30, 2019 7:09 AM

लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं। इस सवाल का प्रियंका चोपड़ा ने जो जवाब दिया, उसके बाद पूरा हॉल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

Open in App
ठळक मुद्दे ब्रिटेन के राजनेता, लेखक और मुखर वक्ता सर विंस्टन चर्चिल का आक्सफोर्डशर में जन्म।लंदन का क्रिस्टल पैलेस आग से तबाह हो गया। यह 1851 की द ग्रेट एग्जीबीशन का आयोजन स्थल था।

30 नवंबर की तारीख का भारत के साथ बड़ा ही सुंदर नाता है। दरअसल वर्ष 2000 में 30 नवंबर के दिन भारत की 18 बरस की एक लड़की ने दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था और उस लड़की का नाम है प्रियंका चोपड़ा।

लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं। इस सवाल का प्रियंका चोपड़ा ने जो जवाब दिया, उसके बाद पूरा हॉल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

उन्होंने दीन दुखियों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला बताकर दुनिया की सबसे सुंदर महिला बनने का गौरव हासिल किया।

देश दुनिया के इतिहास में 30 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1874 : ब्रिटेन के राजनेता, लेखक और मुखर वक्ता सर विंस्टन चर्चिल का आक्सफोर्डशर में जन्म। द्वितीय विश्व युद्ध के समय वह इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे।

1936 : लंदन का क्रिस्टल पैलेस आग से तबाह हो गया। यह 1851 की द ग्रेट एग्जीबीशन का आयोजन स्थल था।

1939 : फिनलैंड पर सोवियत सेनाओं ने हमला किया। दरअसल फिनलैंड ने तत्कालीन सोवियत संघ को अपने यहां नौसैनिक अड्डा बनाने और अन्य सुविधाएं देने से इंकार कर दिया था।

1965 : मशहूर राजनीतिक कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लै ने दिल्ली में गुड़ियों के अनोखे संग्रहालय की स्थापना की। 500 गुड़िया के संग्रह से शुरू किए गए इस संग्रहालय में आज दुनिया भर के विभिन्न देशों की हजारों गुड़िया हैं।

1966 : कैरेबियन के द्वीप राष्ट्र बारबाडोस ने ब्रिटेन से पूर्ण स्वतंत्रता हासिल की। देश ने 1961 में आंतरिक स्वशासन कायम कर लिया था।

2001 : अमेरिका के इतिहास के सबसे खतरनाक सीरियल किलर गैरी राइटवे को वाशिंगटन से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे बाद में 48 महिलाओं की हत्या का दोषी ठहराया गया।

2000 - भारत की सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

2004 - बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों के आरक्षण वाला विधेयक पारित।

2008- मुम्बई आतंकी हमले के बाद सरकार ने संघीय जाँच एजेंसी के गठन की घोषणा की। 

टॅग्स :हिस्ट्रीप्रियंका चोपड़ामदर टेरेसाअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटTeam India ICC T20 World Cup 2024: कप्तान रोहित, बुमराह, सूर्यकुमार, द्रविड़ और राठौड़ अमेरिका रवाना, बीसीसीआई ने शेयर किया फोटो, दें जीत की बधाई

क्रिकेटWI Team ICC T20 World Cup 2024: अपने देश में विश्व कप, वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका, बल्ले और गेंद से कहर बरपाने वाला खिलाड़ी बाहर, ये दिग्गज शामिल, देखें लिस्ट

विश्वLok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी 2024 चुनाव भारत के इतिहास में ''सबसे बड़े बहुमत'' से जीतेंगे, भारत-अमेरिका संबंधों के विशेषज्ञ रॉन सोमर्स ने कहा

स्वास्थ्यCovid new flirt variants: आखिर क्या है "फ्लर्ट" वेरिएंट, ऑस्ट्रेलिया और अन्य जगहों पर तेजी से फैल रहा!, कहां से आए और क्या वे चिंता का कारण हैं?, जानिए एक्सपर्ट की राय

क्रिकेटUSA vs Bang T20I Score 2024: 'भारत और पाकिस्तान' ने मिलकर बांग्लादेश को कूटा, अमेरिका ने 3 मैच की सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा, विश्व कप से पहले रचा इतिहास

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान, कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है

भारतPhalodi Maximum Temperature: फलोदी में तापमान 51 डिग्री, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, गंगानगर, चूरू, पिलानी, कोटा, जोधपुर और जयपुर का बुरा हाल

भारतVIDEO: रॉबर्ट वाड्रा ने मणिशंकर अय्यर को कहा- 'बड़बोला', दिग्विजय सिंह को 'अनुभवहीन' और केजरीवाल को बताया 'अवसरवादी'

भारत'पीओके भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा, हम लोग पाकिस्तान से लेकर ही रहेंगे', एक चुनावी सभा में बोले अमित शाह

भारतChandauli Lok Sabha Seat: पीएम मोदी के करिश्मे से ही महेंद्र नाथ पांडे की चंदौली में होगी जीत , सपा के वीरेंद्र सिंह दे रहे हैं कड़ी टक्कर